10 क्विंटल बिजली तार के साथ धराये दो चोर

Published at :15 Jul 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
10 क्विंटल बिजली तार के साथ धराये दो चोर

पुलिस की गिरफ्त में चोर. अॉटो पर ले जा रहे थे 10 क्विंटल बिजली तार बौंसी : थाना क्षेत्र के सांझोतरी गांव के समीप सदाबहार लाइन होटल संचालक ने हजारों रुपये मूल्य के बिजली तार के साथ दो चोरों को धर दबोचा. घटना बुधवार देर रात की है. दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया […]

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में चोर.

अॉटो पर ले जा रहे थे 10 क्विंटल बिजली तार
बौंसी : थाना क्षेत्र के सांझोतरी गांव के समीप सदाबहार लाइन होटल संचालक ने हजारों रुपये मूल्य के बिजली तार के साथ दो चोरों को धर दबोचा. घटना बुधवार देर रात की है. दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध होटल संचालक ने बताया कि ऑटो पर बिजली के अल्युमिनियम तार भर कर दो युवक ले जा रहे थे. होटल के समीप ऑटो रोक कर मोबाईल पर बात करने के क्रम में उन्हें शक हुआ और जब ऑटो की तलाशी ली गयी,
तो भारी मात्रा में तार बरामद हुआ. प्लास्टिक से ढके ऑटो पर करीब दस क्विंटल तार लदा था. पूछने पर सही जानकारी नहीं देने के बाद दोनों को पकड़ लिया और थाना को सूचना दी. जिसके बाद बौंसी पुलिस ने वहां आकर दोनों को गिरफ्तार किया और गुरुवार को बांका न्यायालय भेज दिया. पकड़े गये दोनों युवकों में से एक ऑटो चालक बंधुआकुराबा ओपी के सरैया गांव का मो इस्तियाक जबकि दुसरा इसी गांव का पिंटु दास है.
पिंटु दास ने बताया कि अंबातरी गांव के दो लोगों के कहने पर आज वह पहली बार इस काम के लिए आया था. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि उक्त दोनों युवकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन