मेला के नाम पर लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2016 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

कांवरिया पथ : केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण कटोरिया : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कटोरिया होकर बाबाधाम जाने वाली सड़क भी काफी जर्जर है. गाड़ी तो दूर आदमी के चलने लायक सड़कें नहीं हैं. लग रहा है कि सावन का इंतजार लोग लूट के लिए ही कर रहे हैं. यहां ‘अंधेर नगरी […]
विज्ञापन
कांवरिया पथ : केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण
कटोरिया : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कटोरिया होकर बाबाधाम जाने वाली सड़क भी काफी जर्जर है. गाड़ी तो दूर आदमी के चलने लायक सड़कें नहीं हैं. लग रहा है कि सावन का इंतजार लोग लूट के लिए ही कर रहे हैं. यहां ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कांवरियों की कोई चिंता नहीं है. कटोरिया चौक पर केंद्रीय मंत्री का भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाये. इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, अमित साह, शेरू वर्णवाल, पीकू गुप्ता, राजेश वर्णवाल, नीरज केशरी, अभीजित कुमार, विनोद वर्णवाल आदि मौजूद थे.
महुआ किसानों ने मंत्री को घेरा: चांदन. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह देवघर से बांका जाने के क्रम में चांदन में मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार के आवास पर रुके. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों महुआ किसानों ने मंत्री को घेर कर अपनी परेशानी बतायी. किसानों ने कहा कि महुआ का उत्पादन हमलोगों की कमाई की रीढ़ है. लेकिन राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा देने के बाद से सारा महुआ रखा हुआ है. हम सभी किसान भुखमरी के कगार पर हैं. प्रतिबंध से पहले सरकार को किसानों से महुआ की खरीदी करनी चाहिए. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महामंत्री हरेकृष्ण पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार, बमबम पांडेय, नरेश पंडित आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










