कार व सूमो विक्टा में टक्कर तीन श्रद्धालु हुए घायल

Published at :14 Jul 2016 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
कार व सूमो विक्टा में टक्कर तीन श्रद्धालु हुए घायल

कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण मोड़ के निकट बुधवार को स्विफ्ट कार व सुमो विक्टा की सीधी भिड़ंत में तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डा दीपक भगत व डा एसडी मंडल ने उनका […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर इनारावरण मोड़ के निकट बुधवार को स्विफ्ट कार व सुमो विक्टा की सीधी भिड़ंत में तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डा दीपक भगत व डा एसडी मंडल ने उनका प्राथमिक उपचार किया. स्विफ्ट कार पर सवार जख्मी लोगों में मुंगेर के संदलपुर गांव निवासी प्रहलाद वर्मा (60वर्ष), वीरेंद्र यादव (26वर्ष) व कन्हैया कुमार (26वर्ष) शामिल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार हेतु देवघर भेज दिया गया.

दुर्घटना के बाद सुमो विक्टा के चालक व अन्य घायल लोग गाड़ी छोड़ कर मौके से भाग निकले. घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती व सअनि पवन कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार पर सवार श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पूजा-अर्चना हेतु बाबाधाम जा रहे थे. इनारावरण मोड़ के निकट सामने से तेज रफ्तार से आ रही सुमो विक्टा ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया. इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन