पांच अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

Published at :05 Jul 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
पांच अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार लोडेड देशी पिस्तोल, तीन मैगजीन, 14 गोली, एक मोटरसाइकिल एवं चार मोबाइल बारामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में से तीन झारखंड राज्य के हैं जबकि दो बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के हैं. बांका : बौंसी के बीज व्यवसायी दिलीप पंजियारा हत्याकांड तथा गुरूधाम एवं अमरपुर पेट्रोल […]

विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार लोडेड देशी पिस्तोल, तीन मैगजीन, 14 गोली, एक मोटरसाइकिल एवं चार मोबाइल बारामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में से तीन झारखंड राज्य के हैं जबकि दो बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के हैं.
बांका : बौंसी के बीज व्यवसायी दिलीप पंजियारा हत्याकांड तथा गुरूधाम एवं अमरपुर पेट्रोल पंप लूट कांडों में शामिल अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोह का उद‍्भेदन कर लेने का दावा पुलिस ने किया है.
एसपी राजीव रंजन ने सोमवार को पत्रकारों के समक्ष इसका खुलासा करते हुए बताया कि उक्त तीनों घटनाओं में शामिल कुख्यात पांच अपराधियों को पुलिस ने बौंसी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार लोडेड देशी पिस्तोल, तीन मैगजीन, 14 गोली, एक मोटरसाइकिल एवं चार मोबाइल बारामद किया गया है.
गिरफ्तार अपराधियों में से तीन झारखंड राज्य के हैं जबकि दो बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के हैं. इस गिरोह का मास्टर मांइड सावन कुमार सिंह है जो काजीगांव थाना राजमहल जिला साहबगंज का रहने वाला है. वह करीब आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप लूटकांडों को अंजाम दे चुका है.
इनमें झारखंड के दुमका जिले में वर्ष 2011 में बाबुपुर पेट्रोल पंप से तीन हजार पांच सौ एवं महारो पेट्रोल पंप से 14 हजार पांच सौ, वर्ष 2016 में तालझारी से 26 हजार, गुरूधाम बौंसी में 6-7 हजार, अमरपुर में 10 से 12 हजार एवं हंसडीहा पेट्रोल पंप लूट को अंजाम दिया. इसके साथ जयकांत यादव उर्फ संजय यादव जो बभनखेत हंसडीहा दुमका, सचिंद्र मिरधा जो इसी गांव का रहने वाला है एवं इसके अलावे दो अपराधी प्रफुल यादव सिमरा बौंसी एवं सुमन सौरभ उर्फ लॉली अचारज बौंसी इस घटना में शामिल थे.
वहीं इसके अलावे इस गिरोह के द्वारा दो दिन पूर्व दुमका के बीज व्यवसायी के कलेक्शन एजेंट से भी लूटपाट की योजना थी. जिसकी इस गिरोह के द्वारा रेकी भी की गयी थी. लेकिन यह उसमें असफल इसलिए हो गये क्योंकि कलेक्शन एजेंट चारपहिया वाहन से था और अपराधी मोटरसाइकिल से थे. इसके अलावे सोमवार को ग्रामीण बैंक मधुपुर के मैनेजर पोठिया सरैयाहाट दुमका से रुपये लेकर प्राय: बैंक आते थे, उनकी भी रेकी अपराधियों द्वारा की गयी थी. उनके साथ लूटपाट आज सोमवार को करना था.
लेकिन इससे पूर्व सभी अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. इस उद‍्भेदन में एसडीपीओ शशि शंकर कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी रमेश कुमार, बौंसी थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, पूर्व थानाध्यक्ष बौंसी राजनंदन, सुईया थानाध्यक्ष राजकपुर कुशवाहा, कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश भारती, धोरैया थानाध्यक्ष शोएब आलम एवं बौंसी इंस्पैक्टर त्रिपुरारी सिंह की मुख्य भूमिका रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन