छेड़खानी के आरोप में दो गिरफ्तार

Published at :04 Jul 2016 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी के आरोप में दो गिरफ्तार

बेलहर : थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में शराब के नशे में महिला के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार करने के आरोप में रविवार को पुलिस ने गांव के बुद्धन तुरी एवं जितेंद्र तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त महिला ने थाना में आवेदन देकर बुद्धन तुरी एवं जितेंद्र तुरी पर शराब पीकर […]

विज्ञापन

बेलहर : थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में शराब के नशे में महिला के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार करने के आरोप में रविवार को पुलिस ने गांव के बुद्धन तुरी एवं जितेंद्र तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त महिला ने थाना में आवेदन देकर बुद्धन तुरी एवं जितेंद्र तुरी पर शराब पीकर घर में घुस कर गाली गलौज देते हुए अभद्र व्यवहार करने तथा मना करने पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया था.

मारपीट की प्राथमिकी दर्ज: बेलहर. थाना क्षेत्र के बछोर गांव के राजेश झा ने गांव के जितेंद्र झा पर मारपीट एवं गाली गलोज करने का आरोप लगा कर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपने लिखित बयान में बताया है कि गोरंगवा संतोष सिंह डीलर के घर केरोसिन उठाने गया था. वहां उपस्थित जितेंद्र झा ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए ईंट से मार कर जख्मी कर दिया. वहां उपस्थित अन्य ग्रामीणों के बीच बचाव से उनकी जान बच सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन