गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

Published at :21 Jun 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

बैंक लूट कांड का खुलासा. घटना में शामिल था अंतरराज्यीय गिरोह घटना के सातवें दिन आखिरकार पुलिस ने लूट कांड का उद्भेदन कर लिया. हालांकि गिरोह के सरगना को पकड़ने में पुलिस विफल रही. लगभग चार लाख रुपये की लूट के बाद सिर्फ 50 हजार के करीब ही बरामद हुए. बांका : सदर थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

बैंक लूट कांड का खुलासा. घटना में शामिल था अंतरराज्यीय गिरोह

घटना के सातवें दिन आखिरकार पुलिस ने लूट कांड का उद्भेदन कर लिया. हालांकि गिरोह के सरगना को पकड़ने में पुलिस विफल रही. लगभग चार लाख रुपये की लूट के बाद सिर्फ 50 हजार के करीब ही बरामद हुए.
बांका : सदर थाना क्षेत्र के कटेली मोड़ स्थित केनरा बैंक में हुई बैंक लूट का उद‍्भेदन घटना के सातवें दिन एसआईटी टीम के द्वारा सोमवार को कर लिया गया. लूट के तीन लाख 92 हजार रुपये में से 49 हजार पांच सौ रुपये के साथ लूटकांड में शामिल तीन अपराधी को तीन देसी पिस्तौल, 14 कारतूस, 1कटर पिलास एवं लूट में प्रयुक्त हुई दो मोटरसाइकिल के साथ अपराध की योजना बनाते हुए दौना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया. बैंक लूटकांड का खुलासा करते हुए एसपी राजीव रंजन ने बताया कि लूटकांड में कुल 6 अंतर्राज्यीय गिरोह के अपराधी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था.
सभी गिरफ्तार अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. जिसमें से अधिकतर मामले बैंक, एटीएम, बाइक लूट व हत्या जैसे संगीन मामले से संबंधित है. बैंक लूट कांड में गिरफ्तार तीन अपराधी में से दीपक यादव उर्फ दुर्गा यादव जो नीमा रजौन का रहने वाला है. जबकि रंजीत दास धनजोर बमपास टाउन देवघर एवं राजीव कुमार शर्मा सफियाबाद हसनगंज कासिम बाज़ार मुंगेर का रहने वाला है. इनके पास से लूटकर रुपये क्रमश: 14 हजार, 16 हजार पांच सौ एवं 19 हजार रुपये के साथ घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त देवघर से लूटी हुई दो मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है.
घटना में प्रयुक्त पलसर एवं पैसन प्रो मोटरसाइकिल देवघर के सरवा थाना एवं मोहनपुर थाना से रंजीत दास के द्वारा लूटी गयी थी. जिसकी प्राथमिकी देवघर के दोनों थानों में दर्ज है. एसपी ने बताया कि बैंक लूटकांड का षड्यंत्र दीपक यादव उर्फ दुर्गा यादव के घर नीमा रजौन में बनाया गया था. इनके घर पर ही सभी अपराधी 7-8 दिन रह कर जिले के विभिन्न बैंकों की रेकी की. जिसमें सबसे सुलभ व असान कटेली केनरा बैंक लगा. रेकी के बाद इन अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि घटना को अंजाम देने वाला मुख्य सरगना भागने में सफल रहा. लेकिन जल्द हीं उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. लूट के रुपये का जब बंटवारा हुआ तो इन लोगों को पहली किस्त 20 हजार रुपये मुख्य सरगना के द्वारा दिया गया.
बैंक लूट को अंजाम देने वाला मुख्य सरगना जहां भी बैंक को लूटा है उसने सबसे पहले उस क्षेत्र के कुछ अपराधी को अपने टीम में शामिल किया है तभी घटना को अंजाम दिया है. इस लिए उनका लूट हमेशा सफल रहा है. बैंक लूट पाट के उद्भेदन में डीआईजी द्वारा गठित टीम में शामिल एसडीपीओ शशि शंकर कुमार,प्रशिक्षु डीएसपी रमेश कुमार, सूईया ओपीध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा, कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, राजेश मंडल, परीक्षित पासवान, राजवर्धन साइवर सेल के रवि सिंह, बांका थानाध्यक्ष एसएन सिंह, एस के चौहान सहित अन्य पुलिस बल के द्वारा अपराधी को गिरफ्तार किया गया.
सातवें दिन हुआ उद‍्भेदन
3 लाख 92 हजार की लूट में मात्र 49 हजार 500 बरामद
घटना को रेकी के बाद छह अपराधियों ने दिया था अंजाम
मुख्य सरगना भागने में कामयाब
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन