निरोग रहने के लिए करें योग

कटोरिया/जयपुर/चांदन : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर सोमवार को कटोरिया व चांदन प्रखंड में कई जगहों पर योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस क्रम में नेहरू युवा केंद्र जमदाहा, सरस्वती शिशु मंदिर सूइया एवं कोल्हुआ घाट चांदन में कार्यक्रम आयोजित हुए. जमदाहा में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बीडीओ प्रेमप्रकाश, […]
कटोरिया/जयपुर/चांदन : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व संध्या पर सोमवार को कटोरिया व चांदन प्रखंड में कई जगहों पर योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस क्रम में नेहरू युवा केंद्र जमदाहा, सरस्वती शिशु मंदिर सूइया एवं कोल्हुआ घाट चांदन में कार्यक्रम आयोजित हुए. जमदाहा में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बीडीओ प्रेमप्रकाश, जीपीएस नवीन कुमार जमुआर, सअनि गणेश राम व पूर्व मुखिया नरेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने की.
इस दौरान योग के माध्यम से निरोग रहने के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाये गये. सूइया बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में स्कूली भैया-बहनों ने योगाभ्यास किया. आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य परमेश्वर यादव, कार्यक्रम प्रमुख मुकेश कुमार, शिक्षक रोहित कुमार कुशवाहा, रंजू कुमारी आदि ने सहयोग किया. चांदन के कोल्हुआ नदी घाट पर भी योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी यमुना पोद्यार ने उपस्थित लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया. इस मौके पर शशि कुमार पोद्यार, वशिष्ठ पोद्दार, मनोज वर्णवाल, रामनारायण, सफदर अली आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










