दूसरे दिन अतिक्रमण मुक्ति अभियान नहीं चला

बांका : शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन का डंडा गुरुवार को चला. लेकिन यह डंडा शुक्रवार को ठंडा पड़ गया. शुक्रवार को फिर से स्थानीय दुकानदारों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया और अपनी-अपनी दुकानें फिर से रोड पर सजाने लगे. गुरुवार को सीओ के एन पाठक के नेतृत्व में शहर […]
बांका : शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन का डंडा गुरुवार को चला. लेकिन यह डंडा शुक्रवार को ठंडा पड़ गया. शुक्रवार को फिर से स्थानीय दुकानदारों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया और अपनी-अपनी दुकानें फिर से रोड पर सजाने लगे. गुरुवार को सीओ के एन पाठक के नेतृत्व में शहर के कचहरी रोड से गांधी चौक तक दोनों ओर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था. जबकि अतिक्रमण थाना के समीप से लेकर गांधी चौक,
शिवाजी चौक एवं कटोरिया रोड में बस स्टैंड तक मुक्त करना था. लेकिन थाना से लेकर गांधी चौक तक ही प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त किया गया. शेष जगह जैसे के तैसे है. निर्णय हुआ था कि गांधी चौक के समीप रजिस्ट्री कचहरी से सटे अस्थायी मोटरसाइकिल स्टैंड का निर्माण कराया जायेगा. साथ ही शिवाजी चौक स्थित आनंद कॉलोनी जाने वाले मार्ग के विपरीत नगरपालिका के जमीन को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी हटा कर यहां
भी अस्थायी मोटरसाइकिल स्टैंड का निर्माण कराया जाना था. वहीं जमुआ जोर के समीप बांका गेस्ट हाउस वाले मार्ग में स्थानीय लोगों के द्वारा यहां भी अतिक्रमण किया गया है जिसे प्रशासन द्वारा खाली करा कर उक्त स्थल पर गांधी चौक से लेकर जमुआ जोर पुल तक दोनों ओर बैठ कर सब्जी विक्रेता को यह जगह आवंटित किये जाने की बात हुई थी. लेकिन अंचलाधिकारी द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










