पोकलेन से दबने से हेल्पर की मौत

Published at :11 Jun 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
पोकलेन से दबने से हेल्पर की मौत

दोमुहान बालू घाट की घटना अजय सहनी दरभंगा के ततैला गांव का निवासी था. बांका : शहर के चांदन नदी तट के समीप गुरुवार की रात एक पोकलेन मशीन के नीचे दब कर पोकलेन हेल्पर की मौत हो गयी. मालूम हो कि महादेव एनक्लेव का दोमुहान बालू घाट पर पोकलेन खराब हो जाने की वजह […]

विज्ञापन
दोमुहान बालू घाट की घटना
अजय सहनी दरभंगा के ततैला गांव का निवासी था.
बांका : शहर के चांदन नदी तट के समीप गुरुवार की रात एक पोकलेन मशीन के नीचे दब कर पोकलेन हेल्पर की मौत हो गयी. मालूम हो कि महादेव एनक्लेव का दोमुहान बालू घाट पर पोकलेन खराब हो जाने की वजह से उसके स्थान पर समुखिया स्थित डंपिंग प्वाइंट से एक पोकलेन मशीन ट्रक ट्राली पर लाद कर समुखिया से पोखरिया होते हुए दोमुंहान बालू घाट जा रहा था.
पोकलेन पर पोकलेन का हेल्फर अजय सहनी जो दरभंगा जिले के कमतोल थाना क्षेत्र के ततैला गांव का रहने वाला था वो बैठा हुआ था. इसी बीच ओड़नी नदी पार कर नदी के पूर्वी किनारे पर पहुंची तो रोड में थोड़ा गड्ढा होने की वजह से ट्रक पर पोकलेन थोड़ा तिरछा हो गया. जिससे ट्रक ट्रॉली को चलाने में चालक को परेशानी होने लगी.
जिस पर चालक ने ट्रक को सड़क के दाहिनी ओर सच्ची मार्केट में उतार दिया इसके बाद ऑफलाइन का हेल्पर नीचे उतर कर तिरछा होने की वजह देख ही रहा था कि ट्रक पर से पोकलेन मशीन हेल्फर के ऊपर ही पलट गया जिससे उसकी मौत हो गयी. पोकलेन से दब कर हेल्पर की मौत की सूचना महादेव एंक्लेव के मैनेजर भवर सिंह के द्वारा बांका थाना को दी गयी. इसके बाद बांका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन