तीन डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

मई 2016 का खाद्यान्न उठाव के बावजूद स्टॉक मिला शून्य एसडीओ के आदेश पर गठित संयुक्त टीम ने की छापामारी कटोरिया : एसडीओ अविनाश कुमार के आदेश पर गठित संयुक्त टीम द्वारा सूइया ओपी क्षेत्र के तीन जनवितरण प्रणाली के दुकानों में छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान तीनों डीलरों द्वारा मई 2016 का उठाव […]
विज्ञापन
मई 2016 का खाद्यान्न उठाव के बावजूद स्टॉक मिला शून्य
एसडीओ के आदेश पर गठित संयुक्त टीम ने की छापामारी
कटोरिया : एसडीओ अविनाश कुमार के आदेश पर गठित संयुक्त टीम द्वारा सूइया ओपी क्षेत्र के तीन जनवितरण प्रणाली के दुकानों में छापामारी की गयी. छापामारी के दौरान तीनों डीलरों द्वारा मई 2016 का उठाव किये गये खाद्यान्न की कालाबाजारी कर दिये जाने का मामला उजागर हुआ. इस संबंध में चांदन प्रखंड के एमओ संदीप कुमार वर्णवाल के बयान पर कटोरिया थाना में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें पीडीएस दुकानदार सिकंदर रजक ग्राम बड़फेरा, कैलाश प्रसाद यादव ग्राम अमतुआ एवं आनंदी वर्णवाल ग्राम सूइया शामिल हैं.
छापामारी दल का नेतृत्व एडीएसओ शशिकांत राय कर रहे थे. जिसमें बौंसी एमओ अमित कुमार पाठक, बाराहाट एमओ दीपक कुमार गुप्ता व चांदन एमओ संदीप कुमार वर्णवाल शामिल थे. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि डीलर कैलाश यादव के दुकान की जांच में स्टॉक में चावल 29 पैकेट, गेहूं 18 पैकेट व किरासन तेल शून्य पाया गया. डीलर ने जांच के दौरान अधिकारियों को बताया कि उनके द्वारा मई 2016 का खाद्यान्न का उठाव नहीं किया गया है. जबकि चांदन एजीएम के प्रतिवेदन के अनुसार 4 जून 2016 को गेहूं 34.80 क्विंटल व चावल 52.20 क्विंटल शामिल है. लेकिन उक्त खाद्यान्न भंडार पंजी में नहीं है. डीलर आनंदी वर्णवाल के दुकान के बाहर सूचनापट नहीं था. पंजियों का संधारण भी ठीक से नहीं था. स्टॉक में चावल 10 पैकेट, गेहूं 3 पैकेट एवं किरासन तेल 790 लीटर मिला. विक्रेता ने बताया कि मई महीना का खाद्यान्न नहीं उठाया है. जबकि चांदन एजीएम के प्रतिवेदन के अनुसार 4 जून 2016 को गेहूं 45.64 क्विंटल व चावल 68.46 क्विंटल का उठाव हुआ है. एजीएम के प्रतिवेदनों में गाड़ी नंबर भी दर्शाया गया है. डीलर सिकंदर रजक के दुकान में गेहूं 50 किलो, चावल 75 किलो व किरासन तेल 50 लीटर मिला. एजीएम के प्रतिवेदन के अनुसार मई 2016 का खाद्यान्न गेहूं व चावल कुल 163.90 क्विंटल का उठाव हुआ है. अधिकारियों ने उक्त डीलर के सभी पंजियों को भी जब्त कर लिया. तीनों डीलरों के दुकान में मिले खाद्यान्न व किरासन तेल को बगल के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार को सुपुर्द कर दिया गया है. एसडीओ के निर्देश पर की गयी इस कार्रवाई से कालाबाजारी करने वाले पीडीएस दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










