सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मातम

Published at :10 Jun 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मातम

कटोरिया : प्रखंड के घोरमारा पंचायत अंतर्गत उदयपुरा गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान प्रकाश तांती पिता स्व. रामवृक्ष तांती के रूप में हुइ है. घटना के बाद से मृत युवक की पत्नी रेखा देवी, पुत्री खुशी कुमारी व चंचला कुमारी एवं मां मेघनी देवी का रो-रोकर […]

विज्ञापन

कटोरिया : प्रखंड के घोरमारा पंचायत अंतर्गत उदयपुरा गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान प्रकाश तांती पिता स्व. रामवृक्ष तांती के रूप में हुइ है. घटना के बाद से मृत युवक की पत्नी रेखा देवी, पुत्री खुशी कुमारी व चंचला कुमारी एवं मां मेघनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार प्रकाश तांती बुधवार की देर शाम शौच हेतु सड़क किनारे गया था. जहां उसे विषैले सांप ने काट लिया. गंभीर हालत में परिजनों ने उसे बुढ़वातरी गांव स्थित दूबे मंदिर ले गया. कुछ देर बाद उसे चिंताजनक स्थिति में रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घोरमारा पंचायत के मुखिया नीरज कुमार ने उदयपुरा गांव पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए दो हजार रूपये नकद की आर्थिक सहायता भी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन