कटोरिया में ट्रक पलटा, चांदन में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त

कटोरिया/चांदन : कटोरिया व चांदन थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटना घटी. कटोरिया के दुल्लीसार के निकट ट्रक पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हुई, तो चांदन के नीलकोठी के निकट पेड़ से टकराकर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि दोनों दुर्घटनाओं में चालक व खलासी समेत सभी सवार लोग सुरक्षित बच गये. कटोरिया-बेलहर मुख्य मार्ग पर […]
कटोरिया/चांदन : कटोरिया व चांदन थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटना घटी. कटोरिया के दुल्लीसार के निकट ट्रक पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हुई, तो चांदन के नीलकोठी के निकट पेड़ से टकराकर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि दोनों दुर्घटनाओं में चालक व खलासी समेत सभी सवार लोग सुरक्षित बच गये. कटोरिया-बेलहर मुख्य मार्ग पर दुल्लीसार गांव के निकट एक मिनी ट्रक बकरी को बचाने में पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
सूइया बाजार की उक्त मिनी ट्रक देवघर से सीमेंट का चदरा (एस्बेस्टस) लेकर सतलेटवा जा रही थी. अचानक सड़क पर आये बकरी के झुंड को बचाने हेतु चालक ने ब्रेक दबाया, तो ट्रक असंतुलित होकर बिजली पोल से टकराने के बाद सड़क किनारे ही पलट गयी. ट्रक पर लोड एस्बेस्टस क्षतिग्रस्त हो गया. इधर चांदन थाना क्षेत्र के पांडेयडीह-लाहावन मार्ग पर नीलकोठी गांव के निकट मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बोलेरो पर सवार सभी लोग घटना के बाद भाग निकले. ग्रामीणों ने कहा, सभी नशे में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










