बांका-ढाकामोड़ मार्ग पर नहीं चला एक भी ऑटो

बांका : बांका ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर ऑटो चालक द्वारा भाड़ा वृद्धि को लेकर लगातार दूसरे दिन गुरूवार को भी परिचालन बंद रखा. ज्ञात हो कि विगत 31 मार्च से 30 अप्रैल तक बांका चांदन नदी पर चांदन पुल का टोल टैक्स अस्थायी रूप से पथकर में वृद्धि को लेकर बिहार राज्य पुल निगम के […]
बांका : बांका ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर ऑटो चालक द्वारा भाड़ा वृद्धि को लेकर लगातार दूसरे दिन गुरूवार को भी परिचालन बंद रखा. ज्ञात हो कि विगत 31 मार्च से 30 अप्रैल तक बांका चांदन नदी पर चांदन पुल का टोल टैक्स अस्थायी रूप से पथकर में वृद्धि को लेकर बिहार राज्य पुल निगम के द्वारा बंद कर दिया गया था. इसके बाद टोल टेक्स वसूल रहे संवेदक के द्वारा जब बिहार राज्य पुल निगम द्वारा पथकर में वृद्धि की राशि जमा की तब जाकर एक मई 2016 से पुल निगम के द्वारा चालू करने का आदेश जारी किया गया.
लेकिन संवेदक के द्वारा विभाग में पैसा जमा करने में देरी की वजह से उन्हें दुवारा टोल टेक्स वसूल करने का पत्र विलंब से मिला. जिस वजह से संवेदक 31 मई के मध्य रात्री से पुन: टोल टैक्स की वसूल करना प्रारंभ कर दिया. किस प्रकार के वाहनों से कितनी राशि टोल टैक्स में लेनी है उसका राज्य पुल निगम से सूची भी दी गयी है. लेकिन बड़ा हुआ टोल टैक्स उक्त मार्ग पर वाहन चला रहे ऑटो चालक को हजम नहीं हो रहा है. जिस वजह से ये टोल टैक्स वृद्धि का विरोध कर रहे है और दो दिनों से परिचालन ठप किये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










