फोकानिया मौलवी परीक्षा में नहीं की गयी छात्र-छात्राअों की वीडियोग्राफी

बांका : इस वर्ष कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में बहुत हद तक सीसीटीवी कैमरे ने अपना अहम रॉल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की परीक्षा में अदा किया था. जिसका नतीजा सबके सामने है . इंटर व मैट्रिक की परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन की वजह जिले भर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे का […]
बांका : इस वर्ष कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में बहुत हद तक सीसीटीवी कैमरे ने अपना अहम रॉल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की परीक्षा में अदा किया था. जिसका नतीजा सबके सामने है . इंटर व मैट्रिक की परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन की वजह जिले भर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे का लगना था.
वहीं इसके अलावे सभी परीक्षा केंद्रों पर विडियोग्राफी भी करवाई गयी थी लेकिन वर्तमान में जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर मौलवी व फौकानिया की परीक्षा संचालित हो रही है. वाबजूद इसके उक्त परीक्षा केंद्रों पर कदाचार नियंत्रण हेतु किसी प्रकार का इंतजाम नहीं दिख रहा है और न ही किसी भी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं न विडियोग्राफी ही करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










