बांका शहर के नयाटोला निवासी एलआइसी एजेंट लापता

Published at :26 May 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
बांका शहर के नयाटोला निवासी एलआइसी एजेंट लापता

बांका. शहर के नया टोला निवासी परमानंद दास बुधवार की सुबह 9:30 बजे से ही लापता हैं. देर रात तक उनकी खोज जारी है लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चल पाया है. वे करीब 60 वर्ष के हैं और एलआइसी एजेंट है. उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह […]

विज्ञापन

बांका. शहर के नया टोला निवासी परमानंद दास बुधवार की सुबह 9:30 बजे से ही लापता हैं. देर रात तक उनकी खोज जारी है लेकिन उनका कोई अता पता नहीं चल पाया है. वे करीब 60 वर्ष के हैं और एलआइसी एजेंट है. उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है.

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह 9:30 बजे अन्य दिनों की ही तरह लुंगी गंजी में घर से निकले. घर के लोगों ने समझा कि वे शायद पड़ोस में किसी से मिलने जुलने गये हैं. काफी देर तक नहीं लौटने के बाद करीब दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे से उनकी खोजबीन जारी हुई. लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. वे बाराहाट प्रखंड के तप्पाडीह गांव के निवासी है जो बांका नया टोला में घर बना कर रहते हैं.

शाम को उनकी गुमशुदगी की सूचना स्थानीय पुलिस को भी मौखिक रूप से दी गयी. देर शाम उनके चचेरे भाई जनक नंदन दास एवं मुहल्ले के ही गजेंद्र झा ने बताया कि अब तक कहीं उनका पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन