चाकू से गोद कर किशोर की जान लेने की कोशिश

Published at :25 May 2016 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
चाकू से गोद कर किशोर की जान लेने की कोशिश

बांका : बांका थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 मसुरिया में बीती रात पड़ोस के ही मो आदिल अंसारी सहित पांच लोगों पर सकील अहमद अंसारी ने अपने 14 वर्षीय इकलौते पुत्र अबुल हसन पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात अबुल हसन […]

विज्ञापन

बांका : बांका थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 मसुरिया में बीती रात पड़ोस के ही मो आदिल अंसारी सहित पांच लोगों पर सकील अहमद अंसारी ने अपने 14 वर्षीय इकलौते पुत्र अबुल हसन पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात अबुल हसन घर की छत पर सो रहा था इसी क्रम में देर रात्रि करीब ढाई बजे पड़ोस के ही मो आदिल, मो गुफरान आलम, तेतर उर्फ गामा अंसारी, मो सज्जाद अंसारी व दिलदार अंसारी बगल की छत से होते हुए अब्दुल कादीर के छत पर पहुंच गये और छत पर सो रहे अब्दुल हसन पूछताछ के बाद हमला कर दिया.

उसके चिल्लाने की आवाज सुन घर के सभी व्यक्ति जग गये. तब तक सभी अपराधी भाग चुके थे. वहीं दूसरी ओर अब्दुल कादीर के ऊपर इन्हीं अपराधियों के द्वारा रंगदारी की मांग व जान से मारने की धमकी विगत 13 मई को भी की गयी थी. जिसकी प्राथमिकी भी बांका थाना में दर्ज है. इस संबंध में बांका पुलिस ने बताया कि घायल अबुल हसन एवं उसके पिता शकील अहमद अंसारी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन