बहन की डोली उठने के अगले दिन उठी भाई की अरथी

Published at :23 May 2016 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
बहन की डोली उठने के अगले दिन उठी भाई की अरथी

कटोरिया : प्रखंड के भिठवा-मालबथान गांव से शनिवार की सुबह ही बहन शोभा की डोली उठी थी. उसके ठीक अगले दिन रविवार को भाई राजू ठाकुर की अरथी उठने से परिजनों व रिश्तेदारों में मातम है. राजू की पत्नी आशा देवी, पुत्र छोटु कुमार, मिथुन कुमार, पुत्री पार्वती कुमारी, मां बिजली देवी, पिता महेश ठाकुर […]

विज्ञापन

कटोरिया : प्रखंड के भिठवा-मालबथान गांव से शनिवार की सुबह ही बहन शोभा की डोली उठी थी. उसके ठीक अगले दिन रविवार को भाई राजू ठाकुर की अरथी उठने से परिजनों व रिश्तेदारों में मातम है. राजू की पत्नी आशा देवी, पुत्र छोटु कुमार, मिथुन कुमार, पुत्री पार्वती कुमारी, मां बिजली देवी, पिता महेश ठाकुर आदि का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार भिठवा गांव में शुक्रवार को राजू की बहन शोभा देवी की शादी धूमधाम हुई. शनिवार की सुबह शोभा की डोली विदा की गयी थी. इधर रविवार की सुबह राजू अपने एक अन्य साथी के साथ बहनोई विजय ठाकुर को मोटरसाइकिल द्वारा बरगुनियां गांव पहुंचाने जा रहा था. सतलेटवा मोड़ पर बाइक दुर्घटना में राजू की मौत हो गयी. बहनोई विजय ठाकुर का दाहिना हाथ टूट गया. शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन