बाइक दुर्घटना में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

बाराहाट : थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव के समीप भागलपुर गोड्डा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगाये गये ईंट भट्ठे से जा टकराया. और गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया. घायल अवस्था में काफी देर तक उपचार ना होने की वजह से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो […]
बाराहाट : थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव के समीप भागलपुर गोड्डा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगाये गये ईंट भट्ठे से जा टकराया. और गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया. घायल अवस्था में काफी देर तक उपचार ना होने की वजह से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल चालक को ले जाने का प्रयास किया.
लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस बीच मृतक की पहचान ना होने से पुलिस काफी देर तक आस पास के लोगों से पूछताछ करती रही. बाद में शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. जहां मृतक की पहचान सेवा निवृत्त शिक्षक अरविंद दास के रूप में की गयी. परिजनों के मुताबिक वो गुरुवार की सुबह गोड्डा अपनी बेटी से मिलने गये थे. वापस लौटने के क्रम में हादसा हो गया. मृतक की बेटी सरिता देवी ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










