केवीके से मिलेगी अब मौसम की जानकारी

बांका : कृषि विज्ञान केंद्र बांका में विगत एक वर्षों से मौसम की जानकारी आमलोगों को नहीं मिल पा रही थी. लेकिन अब यहां मौसम की जानकारी दी जा सकेगी. चूंकि केंद्र में अब वेदर स्टेशन लग चुका है. केवीके समन्वयक डा. कुमारी शारदा ने बताया कि पूर्व के लगे वेदर स्टेशन में कुछ तकनीकी […]
बांका : कृषि विज्ञान केंद्र बांका में विगत एक वर्षों से मौसम की जानकारी आमलोगों को नहीं मिल पा रही थी. लेकिन अब यहां मौसम की जानकारी दी जा सकेगी. चूंकि केंद्र में अब वेदर स्टेशन लग चुका है. केवीके समन्वयक डा. कुमारी शारदा ने बताया कि पूर्व के लगे वेदर स्टेशन में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी थी
जिसकी वजह से काम नहीं कर रहा था, लेकिन अब यहां नया वेदर स्टेशन लगाया गया है. अब यहां से मौसम की जानकारी दी जा सकेगी. उन्होंने कहा कि वेदर स्टेशन खराब होने के बावजूद भी मौसम की जानकारी भागलपुर से प्राप्त कर लोगों को दी जा रही थी. लेकिन अब यहां से वर्षा, तापमान, अद्रता, हवा की गति आदि की जानकारी आमलोगों तक मिनटों में पहुंचायी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










