रूबी की ऑनर किलिंग की आशंका

Published at :17 May 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
रूबी की ऑनर किलिंग की आशंका

अपराध . बेलौनी जोर की झाड़ी में 11 मई को बरामद हुई थी लाश कटोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटोरिया के बेलौनी जोर के निकट स्थित झाड़ी से गत 11 मई को बरामद क्षत-विक्षत नाबालिग युवती के शव की शिनाख्त हो गयी है. मृतका का नाम रूबी शर्मा (17 वर्ष) पिता अधीन शर्मा ग्राम […]

विज्ञापन

अपराध . बेलौनी जोर की झाड़ी में 11 मई को बरामद हुई थी लाश

कटोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटोरिया के बेलौनी जोर के निकट स्थित झाड़ी से गत 11 मई को बरामद क्षत-विक्षत नाबालिग युवती के शव की शिनाख्त हो गयी है. मृतका का नाम रूबी शर्मा (17 वर्ष) पिता अधीन शर्मा ग्राम रतुचक थाना बेलहर (बांका) बताया गया है. घटनास्थल के निकट से बरामद पर्स में मिले फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य कागजातों के आधार पर पुलिस ने मृतका की शिनाख्त करा पाने में कामयाबी हासिल की.
कटोरिया : कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने बताया कि इस हत्याकांड का उद्भेदन भी कर लिया है.
मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा होने की आशंका है. इसमें मृतका रूबी शर्मा के मां-पिता व भाई के अलावा घटनास्थल के निकट के गांव में रहने वाले रिश्तेदारों के संलिप्तता उजागर हुई है.
चर्चा है कि मृतका रूबी शर्मा का किसी से अवैध संबंध था, जो परिजनों को नागवार गुजर रहा था. इसी क्रम में षड्यंत्र के तहत परिजनों ने उसकी हत्या गला रेत करके कर दी. इसके बाद शव को छिपाने के उद्येश्य से कटोरिया के सुदूरवर्ती बेलौनी जोर के झाड़ी में फेंक दिया. पहचान व साक्ष्य मिटाने के उद्येश्य से चेहरे पर तेजाब भी डाली गयी थी. अनुसंधान के क्रम में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने 12 मई को घटनास्थल से लगभग एक सौ मीटर दूरी पर मृतका का सैंडिल, कपड़ा का थैला एवं सलवार-शूट आदि बरामद किया था. कपड़ा के थैले पर चीप क्लॉथ स्टोर मेनरोड संग्रामपुर लिखा हुआ था. शव बरामदगी के चार दिनों बाद पुलिस को घटनास्थल के निकट खोजबीन में मृत युवती का पर्स भी बरामद हुआ. पर्स में मृतका वोटर आइकार्ड, फोटो सहित अन्य कागजात व दस्तावेज मिले. उसी के आधार पर कटोरिया पुलिस बेलहर के रतुचक गांव भी पहुंची. जहां पुलिस को देखते हुए परिजन घर छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस ने घर की तलाशी लेने के क्रम में बरामद फोटो, कागजात व अन्य दस्तावेज से मिलते-जुलते सामग्री मिला. जिससे मृतका रूबी कुमारी के शिनाख्त की पुष्टि भी हुई. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी गहन पूछताछ की. पुलिस रूबी शर्मा के हत्यारों को गिरफ्तार करने हेतु जगह-जगह छापेमारी अभियान भी चला रही है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन