दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे ओवरलोड सवारी वाहन

जयपुर : जयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों ओवरलोड वाहनों का बेरोकटोक ढंग से हो रहे परिचालन से हमेशा बड़ी सड़क दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है. सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण ना तो विभागीय अधिकारी इस क्षेत्र में जांच अभियान चलाते हैं और ना पुलिस पदाधिकारियों का ही ध्यान इस […]
जयपुर : जयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों ओवरलोड वाहनों का बेरोकटोक ढंग से हो रहे परिचालन से हमेशा बड़ी सड़क दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है. सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण ना तो विभागीय अधिकारी इस क्षेत्र में जांच अभियान चलाते हैं और ना पुलिस पदाधिकारियों का ही ध्यान इस ओर कभी भी जा पाता है. परिणामस्वरूप वाहन मालिकों व चालकों की मनमानी के कारण ऑटो, टाटा-मैजिक,
सवारी आदि छोटी-बड़ी गाडि़यों में कटहल की तरह उपर-नीचे यात्रियों को बैठाया जाता है. कई वाहनों में महिला यात्रियों को भी वाहन की छत पर या सीढ़ीयों पर लटक कर भी यात्रा करते देखा जाता है. जयपुर-जमदाहा मुख्य मार्ग भाया चिड़ैंयामोड़ पर ओवरलोड वाहनों का परिचालन बेधड़क जारी है. क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से जनहित में इस पर अंकुश लगाने की मांग की है. ताकि आमजन सुरक्षित यात्रा कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










