पूर्व के लाइसेंसी शराब दुकान व रेस्टोरेंट में हुई छापेमारी

Published at :15 May 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व के लाइसेंसी शराब दुकान व रेस्टोरेंट में हुई छापेमारी

कटोरिया : कटोरिया बाजार के पूर्व लाइसेंसी शराब दुकानदार एवं एक रेस्टोरेंट में शनिवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने छापामारी की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लगभग पैंतालीस मिनट तक दोनों जगहों पर गहन-जांच पड़ताल की. हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई शराब या आपत्तिजनक सामान की बरामदगी […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया बाजार के पूर्व लाइसेंसी शराब दुकानदार एवं एक रेस्टोरेंट में शनिवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने छापामारी की. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लगभग पैंतालीस मिनट तक दोनों जगहों पर गहन-जांच पड़ताल की. हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार का कोई शराब या आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई. छापामारी दल का नेतृत्व एसडीपीओ पीयूष कांत कर रहे थे.

जिसमें कटोरिया इंस्पेक्टर सुजाता कुमारी एवं थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती दल-बल के साथ शामिल थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पदाधिकारियों ने बाजार के बांका रोड स्थित राजाराम भगत के घर में छापामारी के दौरान सभी कमरों की तलाशी ली. इसके बाद बांका रोड स्थित अतुलेश भगत उर्फ मुन्ना भगत के खुशी रेस्टोरेंट में भी पुलिस ने छापा मारा. पुलिस ने रेस्टोरेंट के किचन, स्टोर रूम सहित समूचे परिसर की गहनतापूर्वक तलाशी ली.

इस छापामारी अभियान में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. चर्चा है कि पुलिस को उक्त जगहों पर गुपचुप तरीके से शराब की बिक्री किये जाने की शिकायत मिली थी. इसी आलोक में पुलिस ने औचक छापेमारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन