विवाद में देवर-भाभी के बीच मारपीट, तीन घायल

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के हीरारायडीह गांव में बुधवार की देर रात देवर-भाभी में जमकर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में दंपती समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हुए. जख्मी लोगों में एक पक्ष से लोचन सिंह व दूसरे पक्ष से मीना देवी व उसके पति उचित सिंह शामिल हैं. जख्मी का […]
कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के हीरारायडीह गांव में बुधवार की देर रात देवर-भाभी में जमकर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में दंपती समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हुए. जख्मी लोगों में एक पक्ष से लोचन सिंह व दूसरे पक्ष से मीना देवी व उसके पति उचित सिंह शामिल हैं. जख्मी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रथम पक्ष से लोचन सिंह ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसमें अपने सहोदर भाई उचित सिंह, भतीजा मोती सिंह, उमेश सिंह, गौतम सिंह, भाभी मीना देवी, गुडि़या देवी, ललिता देवी व रीना देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी मीना देवी ने देवर लोचन सिंह, जवाहर सिंह, लक्ष्मी देवी व गेनिया देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










