दो पक्षों में मारपीट कई लोग जख्मी

Published at :13 May 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट कई लोग जख्मी

दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी धोरैया : थाना क्षेत्र के गचिया बसबिट्टा पंचायत के कचराती गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई रंजिश में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये़ सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरैया में किया गया़ इस बाबत दोनों पक्षों ने […]

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

धोरैया : थाना क्षेत्र के गचिया बसबिट्टा पंचायत के कचराती गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई रंजिश में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये़ सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरैया में किया गया़ इस बाबत दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्घ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ प्रथम पक्ष के सूचक कचराती निवासी अनिता देवी पति लखन साह ने अपने गोतिया छटटु साह, पार्वती देवी, सविता देवी सहित चार तथा द्वितीय पक्ष के सूचक सरिता देवी पति नवलकिशोर साह ने लखन साह, संतोष साह, पुटो साह सहित चार को नामजद अभियुक्त बनाया है़ रंजिश का कारण दोनों पक्षों के बीच संपत्ति बटवारे को लेकर उत्पन्न विवाद बताया जाता है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन