कॉलेज टॉपर अनुपम को मिल रही बधाई

Published at :12 May 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज टॉपर अनुपम को मिल रही बधाई

चांदन : एसएसपी यादव इंटर कॉलेज कटोरिया के इंटर ऑफ साइंस के कॉलेज टॉपर अनुपम कुमार को चांदन व आसपास के क्षेत्रों से खूब बधाईयां मिल रही है. क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों व रिश्तेदारों का बधाई संदेश लगातार अनुपम को प्राप्त हो रहा है. बुधवार को अनुपम के पिता मनोज कुमार वर्णवाल व मां कुसुम […]

विज्ञापन

चांदन : एसएसपी यादव इंटर कॉलेज कटोरिया के इंटर ऑफ साइंस के कॉलेज टॉपर अनुपम कुमार को चांदन व आसपास के क्षेत्रों से खूब बधाईयां मिल रही है. क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों व रिश्तेदारों का बधाई संदेश लगातार अनुपम को प्राप्त हो रहा है. बुधवार को अनुपम के पिता मनोज कुमार वर्णवाल व मां कुसुम देवी ने उसे मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दी. खुशी का इजहार भी किया. अनुपम का लक्ष्य आइएएस बनने का है.

मुखिया मीना कुमारी, पंसस राजेंद्र मिस्त्री, अनिल मंडल, विक्की दूबे, सुनील वर्णवाल, राकेश वर्णवाल, चंदन सिन्हा, कालेश्वर यादव आदि ने इंटर ऑफ साइंस में कटोरिया कॉलेज टॉपर अनुपम को बधाई दी है. इंटर स्तरीय बालिका उच्च विद्यालय चांदन से इंटर ऑफ साइंस में इस वर्ष कुल 15 छात्राएं सम्मिलित हुई थी. इसमें प्रथम श्रेणी से चार एवं द्वितीय श्रेणी से 7 छात्राएं पास हुई. इस आशय की जानकारी प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन