शराब जब्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Published at :19 Apr 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
शराब जब्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

बांका : शराब बंदी को लेकर चलाये जा रहे अभियान में बांका पुलिस ने महिला सहित तीन व्यक्तियों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, सोमवार को मकदुम्मा निवासी चंदन कुमार चौधरी एवं राहुल कुमार चौधरी अपने मोटरसाइकिल पर एक जार में करीब 20 लीटर देशी शराब लेकर बांका कटोरिया स्टैंड पहुंच […]

विज्ञापन

बांका : शराब बंदी को लेकर चलाये जा रहे अभियान में बांका पुलिस ने महिला सहित तीन व्यक्तियों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, सोमवार को मकदुम्मा निवासी चंदन कुमार चौधरी एवं राहुल कुमार चौधरी अपने मोटरसाइकिल पर एक जार में करीब 20 लीटर देशी शराब लेकर बांका कटोरिया स्टैंड पहुंच रहा था.

किसी तरह इसकी भनक बांका पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल का पीछा कर शहर स्थित द्वारिका स्थान के समीप से शराब के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि कटोरिया बस स्टैंड में रह रही मीना देवी नाम की एक महिला को शराब लाकर पहुंचाता था. जहां से मीना शराब की बिक्री करती थी. चंदन व राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने मीना देवी को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तीनों व्यक्ति की निशानदेही पर देर शाम तक विभिन्न ठिकानों पर छापामारी जारी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन