मौसम ने दी गरमी से राहत

Published at :18 Apr 2016 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम ने दी गरमी से राहत

बांका : दो दिनों के लिए ही सही, शनिवार और रविवार को मौसम की तल्खी कमतर हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली. आसमान में छाये बादल तथा बुंदा बांदी के बीच मौसम का पारा इन दो दिनों तक नरम रहा. मौसम की रहमत ने लोगों को गरमी से राहत दी तो लोगों ने […]

विज्ञापन

बांका : दो दिनों के लिए ही सही, शनिवार और रविवार को मौसम की तल्खी कमतर हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली. आसमान में छाये बादल तथा बुंदा बांदी के बीच मौसम का पारा इन दो दिनों तक नरम रहा. मौसम की रहमत ने लोगों को गरमी से राहत दी तो लोगों ने भी वासंती नवरात्र मेले का जमकर लुत्फ उठाया.

मौसम की नरमी का ही असर रहा कि चैती दुर्गा पूजा मेले में शनिवार और रविवार को बेतहाशा भीड़ रही. हालांकि रविवार को दोपहर बाद मौसम ने पुन: अपने तेवर में लौटने के संकेत दिये. रविवार को दिन में तापमान अधिकतम 36 तथा 23 डिग्री सें. रहा. सोमवार को यह तापमान क्रमश: 38 एवं 26 डिग्री सें. रहने की उम्मीद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन