इलाज के अभाव में युवक की मौत

Published at :17 Apr 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
इलाज के अभाव में  युवक की मौत

बौंसी : रेफरल अस्पताल में शुक्रवार की देर रात इलाज के अभाव में एक युवक की मौत हो गयी. दो दिनों से युवक अस्पताल परिसर में बने यात्री शेड में मौत से जंग लड़ रहा था. अस्पताल के किसी भी कर्मी ने उसका इलाज नहीं किया. उसके पास जाना भी मुनासिब नहीं समझा. रेफरल अस्पताल […]

विज्ञापन

बौंसी : रेफरल अस्पताल में शुक्रवार की देर रात इलाज के अभाव में एक युवक की मौत हो गयी. दो दिनों से युवक अस्पताल परिसर में बने यात्री शेड में मौत से जंग लड़ रहा था. अस्पताल के किसी भी कर्मी ने उसका इलाज नहीं किया. उसके पास जाना भी मुनासिब नहीं समझा. रेफरल अस्पताल बौंसी में लापरवाही का यह पहला मौका नहीं है. इसके पूर्व भी लापरवाही के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है.

हालांकि युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को लावारिश लाश की सूचना देकर मामले से पल्ला झाड़ लिया. मामले में जब स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व एक ऑटो चालक उसे वहां फेक कर कर चला गया. चूंकि वह विक्षिप्त है कुछ बोल नहीं पा रहा था,

इसलिए उसका इलाज नहीं हो पाया. जब इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा जितेन्द्र नाथ से बात की गयी तो उनका कहना था कि मैं इस वक्त बाहर हूं और मुझे इसकी जानकारी नहीं है और अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पायी है. हालांकि उक्त युवक को पांच-छह माह से बौंसी और श्यामबाजार के क्षेत्रों में भीख मांगते देखा जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन