दो पक्षों में झड़प, जख्मी

Published at :14 Feb 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में झड़प, जख्मी

बांका : बांका थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गये. जिसमें दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार विपिन कुमार मंडल अपनी पुत्री यशोदा कुमारी का तिलक चढ़ाने के लिए बांका अलीगंज आने की तैयारी कर रहे थे. इसे लेकर विपिन […]

विज्ञापन

बांका : बांका थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गये. जिसमें दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार विपिन कुमार मंडल अपनी पुत्री यशोदा कुमारी का तिलक चढ़ाने के लिए बांका अलीगंज आने की तैयारी कर रहे थे. इसे लेकर विपिन के घर पर दूर-दराज से रिश्तेदार भी पहुंचे थे. जैसे ही सभी लोग बेलेरो गाड़ी पर तिलक का समान लेकर बैठे की पीछे से आधा दर्जन लोग हाथ में लाठी लेकर पहुंच गये.

सभी लोगों को देख गाड़ी पर सवार लोग नीचे उतर गये. साथ ही दोनों में कहा सुनी होते-होते मारपीट होने लगा. इस दौरान चालक ने अपनी गाड़ी को लेकर टाउन थाना पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद घायल विपिन मंडल पत्नी रूपा देवी भी थाना पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं थानाध्यक्ष ने घटना की जांच के लिए पुलिस बल को गांव भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन