जिले में बेअसर रहा नक्सलियों का बंद

बांका : नक्सलियों के बंद के आह्वान का बांका जिले में बेलहर को छोड़ कहीं कोई खास असर नहीं दिखा. बेलहर में भी बंद का मामूली असर रहा. सीमावर्ती क्षेत्रों में एहतियात के लिए सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रही. हालांकि सरकारी दफ्तर एवं स्कूल कॉलेज खुले रहे. जनजीवन सामान्य रहा. बंद को देखते […]
बांका : नक्सलियों के बंद के आह्वान का बांका जिले में बेलहर को छोड़ कहीं कोई खास असर नहीं दिखा. बेलहर में भी बंद का मामूली असर रहा. सीमावर्ती क्षेत्रों में एहतियात के लिए सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रही. हालांकि सरकारी दफ्तर एवं स्कूल कॉलेज खुले रहे. जनजीवन सामान्य रहा. बंद को देखते हुए समूचे जिले में हाई अलर्ट रहा.
सीमावर्ती बेलहर, शंभुगंज, कटोरिया, चांदन, भैरोगंज, सूईया एवं जयपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल खास तौर पर सतर्क रहे. उनकी गश्त लगातार देर रात तक जारी थी. सुरक्षा बलों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कांबिंग ऑपरेशन भी चलाया. इस अभियान में जिला पुलिस के अलावा एसटीएफ, सीआरपीएफ आदि ने भी भाग लिया. इस बीच बेलहर क्षेत्र के हार्डकोर नक्सली मंटू खैरा एवं उसके भाई के बनगामा गांव स्थित घरों की बुधवार को कुर्की जब्ती की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










