दर्जनों मतदाताओं ने बीडीओ को दिया आवेदन

कटोरिया : प्रखंड के हड़हार पंचायत के छह दर्जन मतदाताओं ने बीडीओ को सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया है. जिसमें प्राथमिक विद्यालय पपरेवा के बूथ संख्या 6 को नवसृजित प्राथमिक विद्यालय विशनपुर में शिफ्ट कर दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गयी है. आवेदन में ग्रामीणों ने लिखा है कि यदि इस पर पुनर्विचार नहीं किया […]
कटोरिया : प्रखंड के हड़हार पंचायत के छह दर्जन मतदाताओं ने बीडीओ को सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया है. जिसमें प्राथमिक विद्यालय पपरेवा के बूथ संख्या 6 को नवसृजित प्राथमिक विद्यालय विशनपुर में शिफ्ट कर दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गयी है. आवेदन में ग्रामीणों ने लिखा है कि यदि इस पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय पपरेवा पिछले तीस वर्षों से बूथ है.
इस बूथ पर विधानसभा व लोकसभा चनुाव के साथ-साथ पंचायत चुनाव भी होते आ रहे हैं. इस बूथ पर वार्ड नंबर चार (दोनों पपरेवा), गोड़धस्सा व विशनपुर के ग्रामीण अपना मत डालने आते थे. लेकिन इस बूथ को एनपीएस विशनपुर में शिफ्ट कर दिया गया है. इस गत वर्ष विधानसभा चुनाव भी प्राथमिक विद्यालय पपरेवा के बूथ संख्या 6 के बगल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन में हुआ था. ग्रामीणों का कहना है कि जब जर्जर पपरेवा स्कूल में प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं,
तो एक दिन का चुनाव उसमें संपन्न क्यों नहीं कराये जा सकते. आवेदन पर अवकाश प्राप्त शिक्षक कैलााश प्रसाद यादव, जनार्दन यादव, सर्वजीत यादव, सुगदेव यादव, राजकुमार यादव, बालेश्वर यादव, बिलेखा देवी, प्रभाष कुमार, मोहन यादव, प्रमेश्वर यादव, रिंकु देवी, प्रदीप कुमार वीरेंद्र कुमार यादव, दिवाकर यादव, कामेश्वर यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, किशन यादव, ब्रम्देव यादव, नवीन यादव, प्रवीण यादव आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










