81 हजार की फर्जी निकासी के प्रयास मामले में प्राथमिकी का आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

प्रसव प्रोत्साहन के तौर पर मिले चेक में 1400 की राशि को 81 हजार 400 बना कर किया था निकासी का प्रयास बांका : प्रसव के बाद प्रसूता को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के मामले में खुद लाभुक द्वारा हेराफेरी किये जाने को लेकर बांका सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज करने के […]
विज्ञापन
प्रसव प्रोत्साहन के तौर पर मिले चेक में 1400 की राशि को 81 हजार 400 बना कर किया था निकासी का प्रयास
बांका : प्रसव के बाद प्रसूता को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के मामले में खुद लाभुक द्वारा हेराफेरी किये जाने को लेकर बांका सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बांका सदर थाना को रिपोर्ट भेज दी है. गत एक फरवरी को मामला प्रकाश में आने के बाद प्रभात खबर ने दो फरवरी को इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
ज्ञात हो कि गत वर्ष 10 नवंबर को फुल्लीडुमर प्रखंड के गोड़ा गांव की सुमंती देवी का प्रसव बांका सदर अस्पताल में हुआ था. प्रसव के बाद सरकारी प्रावधान के मुताबिक 1400 रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान उसे चेक के माध्यम से किया गया. महिला को चेक 20 जनवरी 2016 को दिया गया, लेकिन एक फरवरी को जब चेक लेकर भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय मुख्य शाखा पहुंची तो वह चेक 81 हजार 400 का था. इससे पहले कि उसे भुगतान होता,
बैंक कर्मियों को चेक पर अंकित राशि की प्रामाणिकता पर संदेह हुआ. जांच में पाया गया कि चेक पर अंकित राशि 1400 को साजिशपूर्वक 81 हजार 400 बना कर प्रसूता द्वारा गलत भुगतान लेने की आपराधिक कोशिश की गयी. इस संबंध में बैंक अधिकारी ने चेक जारी करने वाले लेखा पाल से इसका सत्यापन किया तो उनका संदेह सच साबित हुआ. क्योंकि प्रसव प्रोत्साहन के लिए इतनी बड़ी राशि का कोई चेक विभाग ने जारी नहीं किया था.
इसकी सूचना सदर अस्पताल प्रशासन को दी गयी. इस पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल उपाधीक्षक ने गुरुवार को मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई करने की रिपोर्ट बांका थाना भेजी. हालांकि देर शाम तक इस मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी थी, पुलिस ने बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










