Tamil Nadu Puducherry Election Results: अभिनेता विजय की धमाकेदार जीत, कोलाथुर में मुख्यमंत्री स्टालिन की बड़ी हार
विजय और स्टालिन
Tamil Nadu Puducherry Election Results : तमिलनाडु के 234 और पुडुचेरी के 30 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है. तमिलनाडु चुनाव के शुरुआती रूझानों ने सबको चौंकाया है. यहां बहुमत का आंकड़ा 118 है और एक्टर विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है. डीएमके को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है और वह तीसरे नंबर की पार्टी बनती हुई नजर आ रही है. पुडुचेरी में सत्तारूढ़ बीजेपी गठबंधन को बढ़त हासिल है. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट-
| पार्टी | सीटों पर बढ़त | जीते | कुल |
|---|---|---|---|
| Tamilaga Vettri Kazhagam (तमिलगा वेत्री कड़गम) | 12 | 95 | 107 |
| AIADMK (अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) | 5 | 42 | 47 |
| DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) | 10 | 50 | 60 |
| Indian National Congress (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) | 1 | 4 | 5 |
| Bharatiya Janata Party (भारतीय जनता पार्टी) | 0 | 1 | 1 |
| अन्य | 0 | 15 | 15 |
| कुल सीटें | 234 | ||
| बहुमत का आंकड़ा | 118 |
तमिलनाडु में एमके स्टालिन की बड़ी हार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई की कोलाथुर विधानसभा सीट पर टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू ने उन्हें 8795 वोट से हराया. स्टालिन को 74202 वोट मिले. जबकि वीएस बाबू को 82997 वोट मिले.
घुटनों के बल चलकर बधाई देने पहुंची महिला समर्थक
तमिलनाडु चुनाव में टीवीकी सबसे बड़ी बनकर उभरी है. अभिनेता विजय की धमाकेदार जीत से समर्थकों में खासा उत्साह का माहौल है. इस महिला समर्थक घुटनों के बल चलकर बधाई देने पार्टी मुख्यालय पहुंची.
विजय को सरकार बनाने के लिए चाहिए होगी मदद
तमिलनाडु में अबतक 234 में से सात सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं, जबकि 227 सीटों पर गिनती जारी है. अबतक के परिणामों के अनुसार टीवीके को कुल 107 सीटों पर बढ़त हासिल है. डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 46 और बीजेपी को दो सीटों पर बढ़त प्राप्त है.
पुडुचेरी में फिर बीजेपी गठबंधन
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन एनडीए की सरकार फिर से बनने जा रही है. यहां AINRC को 9 सीट, बीजेपी को 2 सीट, एआईएडीएमके को 1 सीट और कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त मिली है.
विजय के घर पर जश्न
तमिलनाडु के चुनाव परिणाम पर विजय के घर में खुशी मनाई जा रही है. उनके माता-पिता ने चुनाव परिणाम के रूझानों पर खुशी जताई है. उनके पिता ने कहा कि वह बड़ा बदलाव प्रदेश में लाएगा. विजय की बहन ने कहा कि विजय युवा है और जनता उनपर भरोसा करती है, वो अच्छा काम करेंगे. विजय के परिजनों ने अपने घर पर सीटी बजाकर और डांस करके जीत का जश्न मनाया.
तृशा कृष्णन विजय के घर पहुंचीं
तमिलनाडु चुनाव परिणाम के रूझान सामने आने के बाद विजय की को स्टार तृशा कृष्णन उनके घर पहुंचीं हैं. इनदोनों के बीच अफेयर की खबरें चर्चा में रहती हैं.
तमिलनाडु में टीवीके पूर्ण बहुमत के करीब
तमिलनाडु की जनता ने सत्ता परिवर्तन के लिए वोट दिया है और पहली बार चुनाव में उतरी विजय की पार्टी टीवीके को एक तरह से पूर्ण बहुमत दे दिया है. रूझानों से तो यही बात स्पष्ट होती है. चुनाव आयोग ने 233 सीटों का रूझान बताना शुरू कर दिया है, जिसके अनुसार 108 सीटों पर टीवीके, 63 पर एआईएडीएमके, 41 पर डीएमके, कांग्रेस 5 पर बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है.
कोलाथुर विधानसभा सीट से एमके स्टालिन पिछड़े
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं, टीवीके के बीएस बाबू 3 हजार से अधिक वोटों से उनसे आगे चल रहे हैं. वहीं विजय अपने दोनों विधानसभा क्षेत्रों से आगे चल रहे हैं.
208 सीटों का रूझान सामने आया
तमिलनाडु के 234 में से 208 सीटों का रूझान सामने आ गया है. अबतक के रूझानों को देखें तो चुनाव में पहली बार उतरी एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया है और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए बहुमत की ओर बढ़ रही है. अबतक के आंकड़ों के अनुसार टीवीके 98, एआईएडीएमके 61 और डीएमके 35 सीटों पर आगे चल रही है.
पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन आगे
पुडुचेरी में सत्तासीन एनडीए गठबंधन को बढ़त मिली हुई है. AINRC 6 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस दो और डीएमके 3 सीटों पर आगे चल रही है.
विजय पर जनता ने दिखाया भरोसा
पहली बार चुनाव लड़ रहे एक्टर जोसेफ विजय चंद्रशेखर को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार अबतक 130 सीटों का रूझान सामने आ गया है, जिनमें से 50 सीटों पर उनकी पार्टी टीवीके आगे चल रही है. जबकि एआईएडीएमके 47 सीटों पर और डीएमके 23 सीटों पर आगे चल रही है.
तमिलनाडु के 60 सीटों का रूझान सामने आया
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की 60 विधानसभा सीटों का रूझान जारी कर दिया है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार एआईएडीएमके को 23 सीटों पर, जबकि विजय की नई पार्टी टीवीके 20 सीटों पर आगे चल रही है. डीएमके को 10 सीटों पर बढ़त हासिल है.
तमिलनाडु में विजय की पार्टी को मिल रहा है जनता का प्यार
तमिलनाडु में विजय थलापति को जनता का प्यार मिल रहा है और उनकी पार्टी टीवीके शुरुआती रूझानों में 13 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एआईएडीएमके 14 और डीएमके 7 सीटों पर आगे है.अबतक कुल 40 सीटों का रूझान मिल चुका है.
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन आगे
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को बढ़त मिल चुकी है. वहां AINRC को 2 सीटों पर बढ़त है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर आगे है.
तमिलनाडु में 10 सीटों का रूझान आया
तमिलनाडु में 10 सीटों का रूझान सामने आ गया है. एआईएडीएके को 5 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि विजय की पार्टी टीवीके को 3 सीटों पर और सीपीआई और डीएमके को 1-1 सीटों पर बढ़त दिख रही है.
-तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को एक सीट पर बढ़त मिल गई है. चुनाव आयोग ने प्रदेश का यह पहला रूझान जारी किया है. वहीं एक सीट पर सीपीआई को भी बढ़त मिल गई है. तमिलनाडु में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझान में राज्य में डीएमके को स्पष्ट बढ़त के संकेत मिल रहे हैं.
तमिलनाडु में डीएमके को बढ़त
– तमिलनाडु और पुडुचेरी में ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. जो शुरुआती रूझान सामने आ रहे हैं, उसके अनुसार तमिलनाडु में डीएमके को बढ़त मिल रही है, जबकि पुडुचेरी में एनडीए आगे है.
-डीएमके के प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि हमारी पार्टी पूर्णबहुमत के साथ सरकार बनाएगी. हमें 40% से ज्यादा वोट शेयर मिलेगा. हम 130 से 140 सीटों पर खुद जीतकर आएंगे. हम सरकार बनाएंगे.
-चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी काफी आशावान है, यही वजह है कि बीजेपी के मुख्यालय दिल्ली में जलेबी में बनना शुरू हो चुका है.
-पुडुचेरी के सभी छह निर्धारित मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती शुरू हुई.
-तमिलनाडु के अधिकारियों ने बताया कि तीन लेवल की कड़ी सुरक्षा के बीच, सोमवार को सुबह 8 बजे राज्य के सभी 62 तय काउंटिंग सेंटरों पर वोटों की गिनती शुरू हुई. चेन्नई के अन्ना यूनिवर्सिटी काउंटिंग सेंटर में वोटों की गिनती शुरू होते ही पोस्टल बैलेट वाला एक बॉक्स खोला गया.
Tamil Nadu Puducherry Election Results : दक्षिण के रण में तमिलनाडु का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. यह राज्य बहुत बड़ा है और यहां की राजनीति का प्रभाव भी बड़ा है. मतगणना शुरू होगी तो पता चलेगा कि यहां मतदाताओं ने सरकार बनाने का दायित्व किस पार्टी को सौंपा है.
तमिलनाडु में 4.87 करोड़ वोटर्स ने वोट डाले
23 अप्रैल को हुए हुए मतदान में तमिलनाडु के 4.87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 4,87,98,833 मतदाताओं ने मतदान किया.इनमें से 2,52,59,596 महिला मतदाता और 2,35,34,720 पुरुष मतदाता थे. ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 4,517 थी। इस प्रकार, कुल मतदान प्रतिशत 85.10 रहा.
पुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत मतदान
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां 9 अप्रैल को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां अभी बीजेपी और एआईएनआरसी के गठबंधन की सरकार है.
ये भी पढ़ें : तमिलनाडु में द्रविड़ पहचान की पार्टियां ही करेंगी राज या फिर राष्ट्रीय पहचान का नैरेटिव होगा सेट?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










