ओपनिंग वीकेंड पर छाई ‘राजा शिवाजी’, तोड़े इन 2 फिल्मों के रिकॉर्ड, तीसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल
राजा शिवाजी, फोटो- इंस्टाग्राम
Raja Shivaji Collection Day 3: राजा शिवाजी ने पहले वीकेंड में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. रितेश देशमुख की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: मराठी सिनेमा में इस समय राजा शिवाजी का जलवा साफ देखने को मिल रहा है. रितेश देशमुख स्टारर इस ऐतिहासिक फिल्म ने रिलीज के पहले ही वीकेंड में शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है. शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने भारत में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. आइए तीसरे दिन का आंकड़ा बताते हैं.
तीसरे दिन फिर दिखा दमदार उछाल
sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन कुल 5,771 शोज में फिल्म दिखाई गई. मराठी वर्जन का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा, जिसने 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं हिंदी वर्जन ने 4.25 करोड़ रुपये जोड़े. फिल्म ने लगातार तीसरे दिन भी डबल डिजिट में कमाई की. तीन दिनों में कुल नेट कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 40.34 करोड़ रुपये हो गया है.
ऑक्यूपेंसी में बड़ा अंतर
मराठी वर्जन के केवल 1,852 शोज थे, लेकिन इसके बावजूद करीब 67% की शानदार ऑक्यूपेंसी देखने को मिली। दूसरी ओर हिंदी वर्जन 3,919 शोज़ में रिलीज हुआ, लेकिन इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 22% ही रही. हालांकि कम ऑक्यूपेंसी के बावजूद हिंदी वर्जन ने ठीक-ठाक कमाई की. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में हल्की गिरावट आई और आंकड़ा 10.55 करोड़ रुपये रहा. लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने जोरदार वापसी की और करीब 13.7% की ग्रोथ दर्ज की.
पुराने रिकॉर्ड तोड़े
राजा शिवाजी मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग और ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. पहले दिन 13.51 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने इतिहास रच दिया. इस फिल्म ने सैराट और वेड जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, इसने लई भारी के लाइफटाइम कलेक्शन (करीब 40 करोड़ रुपये) को भी महज तीन दिनों में पार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ ने दो दिनों में किया कितना बिजनेस? सामने आए आंकड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










