‘Michael’ ने दुनियाभर में मचाया तहलका, दूसरे हफ्ते में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी
Michael Box Office Collection Day 9
Michael Box Office Collection Day 9: जाफर जैक्सन स्टारर Michael बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 400 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में भी फिल्म की कमाई बढ़ती जा रही है और दर्शकों से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
Michael Box Office Collection Day 9: माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म Michael दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. जाफर जैक्सन स्टारर इस म्यूजिकल बायोपिक ने अब 400 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिकल बायोपिक बन गई है.
भारत में भी बढ़ रही कमाई
भारत में भी Michael की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने नौवें दिन करीब 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले आठवें दिन फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में शनिवार को लगभग 17 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली.

अब तक फिल्म भारत में कुल 33.45 करोड़ रुपये नेट और करीब 40 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. पहले हफ्ते में फिल्म ने 26.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. खास बात यह रही कि इंग्लिश 2D और IMAX 2D दोनों फॉर्मेट्स में ऑक्यूपेंसी शानदार रही. शाम और रात के शो में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली.
माइकल जैक्सन की जिंदगी को दिखाती है फिल्म
फिल्म में माइकल जैक्सन के शुरुआती संघर्ष से लेकर उनके ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है. कहानी में Jackson 5 के दौर से लेकर Bad Tour और Victory Tour जैसे अहम पड़ावों को शामिल किया गया है. फिल्म का निर्देशन एंटोइन फूक्वा ने किया है, जबकि इसकी स्क्रिप्ट जॉन लोगन ने लिखी है. जाफर जैक्सन की परफॉर्मेंस को दर्शकों और कई फिल्मी सितारों से तारीफ मिल रही है.
यह भी पढ़ें: 67 की उम्र में दूल्हा बनेंगे ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना? शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










