हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार मोबाइल व सिम बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

रतौठिया कांड का मुख्य अभियुक्त था तौहीद जला दी थी जेसीबी मशीन व निर्माण सामग्री अरसे से थी पुलिस को तलाश बांका : सदर थाना क्षेत्र के खीरी गांव से गिरफ्तार तौहीद अंसारी हार्डकोर नक्सली है. उसे मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार तौहीद अंसारी के पास से पांच मोबाइल एवं डेढ़ […]
विज्ञापन
रतौठिया कांड का मुख्य अभियुक्त था तौहीद
जला दी थी जेसीबी मशीन व निर्माण सामग्री
अरसे से थी पुलिस को तलाश
बांका : सदर थाना क्षेत्र के खीरी गांव से गिरफ्तार तौहीद अंसारी हार्डकोर नक्सली है. उसे मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार तौहीद अंसारी के पास से पांच मोबाइल एवं डेढ़ दर्जन अतिरिक्त सिम बरामद किये गये हैं. एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय ने पुष्टि करते हुए बताया कि तौहीद जिले में हुई कई नक्सली घटनाओं में संलिप्त रहा है. बांका सहित पड़ोस के जमुई झारखंड के सीमावर्ती जिले में सक्रिय नक्सली नेटवर्क का वह एक प्रमुख हिस्सा रहा है.
गत वर्ष 7 अगस्त को बांका थाना क्षेत्र के ही रतोठिया गांव में लेवी के लिए एक निर्माण एजेंसी की जेसीबी एवं अन्य मशीनों को आग के हवाले कर देने के मामले में वह नामजद अभियुक्त है. काफी दिनों से उसकी तलाश थी. मंगलवार की रात एक अभियान दल जिसका नेतृत्व एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय स्वयं कर रहे थे, ने उसे खीरी गांव से गिरफ्तार कर लिया. अभियान दल एसआई अरुण कुमार सिंह भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










