स्मार्ट कार्ड के अभाव में कार्रवाई के शिकार हो रहे चालक

Published at :04 Feb 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट कार्ड के अभाव में कार्रवाई के शिकार हो रहे चालक

बांका : विगत एक वर्ष से जिला परिवहन विभाग द्वारा बांका वासियों को वाहनों का आरसी (ऑनर बुक) एवं ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड के रूप में नहीं मिला है. इससे उपभोक्ताओं को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बांका परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 के जनवरी […]

विज्ञापन

बांका : विगत एक वर्ष से जिला परिवहन विभाग द्वारा बांका वासियों को वाहनों का आरसी (ऑनर बुक) एवं ड्राइविंग लाइसेंस स्मार्ट कार्ड के रूप में नहीं मिला है. इससे उपभोक्ताओं को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बांका परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 के जनवरी माह से ही स्मार्ट कार्ड का बनना बंद हो गया है. क्योंकि परिवहन विभाग पटना को जिन एजेंसी के द्वारा स्मार्ट कार्ड एवं रिबन की आपूर्ति की जाती थी.

वो विभागीय अनियमितता में फंसने के बाद उस एजेंसी को विभाग द्वारा काली सूची में डाल दिया गया. जिससे राज्य के सभी जिलों में स्मार्ट कार्ड एवं रिबन की आपूर्ति बाधित हो गयी. इसके बाद जिले में भी स्मार्ट कार्ड का बनना बंद हो गया है. लेकिन वाहन चालकों को वाहन चलाने में किसी भी प्रकार परेशानी रोड पर न हो इसके लिए विभाग द्वारा तत्काल या यूं कहे कि जब तक स्मार्ट कार्ड पुन: चालू नहीं हो जाता है तब तक के लिए पेपर मोड में आरसी एवं ड्राइविंग लाइसेंस की व्यवस्था की गयी है. पुलिस वाले कर रहे अवैध वसूली: वाहन चालकों के पास पेपर मोड में आरसी एवं ड्राइविंग लाइसेंस के कागजात रहने के बावजूद भी वाहन चेकिंग के दौरान लोगों से यह कह कर अवैध वसूली कर लिया जाता है कि पेपर मोड का कागजात मान्य नहीं है स्मार्ट कार्ड चाहिए.

कहते हैं अधिकारी
पेपर मोड में विभाग द्वारा आरसी एवं ड्राइविंग लाइसेंस संपूर्ण भारत में मान्य है. किसी भी लोगों द्वारा अगर इसे अवैध मानकर पैसा वसूली की जाती है तो वैसे स्थिति में विभाग को सूचित करे. जिससे तत्काल कार्रवाई की जा सके. एक वर्ष के दौरान जितने भी आरसी एवं ड्राइविंग लाइसेंस, स्मार्ट कार्ड पेंडिंग हैं उन्हें हरहाल में 15 मार्च 2016 तक पूरा कर लिया जायेगा. इसके लिए विभाग से फरवरी माह के अंत तक में स्मार्ट कार्ड निर्माण के लिए एक अतिरिक्त प्रिंटर भी मुहैया कराया जा रहा है.
मुकेश प्रसाद
डीटीओ, बांका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन