विभागीय निदेशालय की टीम करेगी वैट घोटाले की जांच

बांका : सर्वशिक्षा अभियान, बांका में 40 लाख के वैट घोटाला मामले में वाणिज्य कर विभाग के बाद अब विभागीय निदेशालय की टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी. माना जा रहा है कि विभागीय निदेशालय की जांच में इस मामले में कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गर्दनें फंस सकती है. जिलाधिकारी एवं सहायक वाणिज्य […]
बांका : सर्वशिक्षा अभियान, बांका में 40 लाख के वैट घोटाला मामले में वाणिज्य कर विभाग के बाद अब विभागीय निदेशालय की टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी. माना जा रहा है कि विभागीय निदेशालय की जांच में इस मामले में कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गर्दनें फंस सकती है.
जिलाधिकारी एवं सहायक वाणिज्य कर आयुक्त की जांच के बाद से ही इस बात के संकेत मिलने लगे थे कि यह पूरा मामला कर चोरी संबंधी आर्थिक अपराध का मामला है और इस मामले की परिणति अभी शेष है, जिसमें सर्वशिक्षा अभियान बांका के कई अफसर और कर्मचारी पर कार्रवाई होगी. जानकार सूत्रों के मुताबिक, जिलाधिकारी ने सर्वशिक्षा अभियान में हुई इस गड़बड़ी की रिपोर्ट विभागीय निदेशालय को की थी.
विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी ये है कि निदेशक सर्वशिक्षा अभियान सह प्रारंभिक शिक्षा ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसकी गहन जांच कराने का निर्णय लिया हैं. जांच के लिए एक उच्च स्तरीय टीम जल्द ही बांका आने वाली है. इसकी भनक सर्वशिक्षा अभियान के बांका कार्यालय को भी लग चुकी है. फलस्वरूप यहां विभागीय कार्यालय में अंदरूनी सनसनी व्याप्त हैं. हालांकि इस बाबत कोई अधिकारी या कर्मचारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं.
उल्लेख्य है कि जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए उपस्कर खरीद के बाद विद्यालय प्रधानों द्वारा जो बिल और वाउचर जमा किये गये उनमें से ज्यादातर फर्जी निकले. इस बात की तसदीक वाणिज्य कर विभाग की टीम और स्वयं सहायक वाणिज्य कर आयुक्त भी कर चुके हैं. सहायक वाणिज्य कर आयुक्त ने तो बकायदा जांच के बाद एक पत्र भी जिलाधिकारी को भेजी है जिसमें उपस्कर खरीद प्रकरण में सर्वशिक्षा अभियान बांका द्वारा कुल 40 लाख 40 हजार 280 रुपये के वैट घोटाले की पुष्टि करते हुए इसके भुगतान के प्रावधान की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










