छेड़खानी के आरोप में चाचा हुआ गिरफ्तार

बांका : टाउन थाना क्षेत्र के ढोढरीतरी गांव में सोमवार की देर शाम चाचा ने अपनी भतीजी के साथ अनैतिक व्यवहार करने का प्रयास किया. लेकिन भतीजी ने अपने प्रयास से इज्जत बचाते हुए मनचले चाचा को पुलिस के हवाले करवा दिया. महिला थाना प्रभारी मणी कुमारी के अनुसार सोमवार की शाम 13 वर्षीय नाबालिग […]
बांका : टाउन थाना क्षेत्र के ढोढरीतरी गांव में सोमवार की देर शाम चाचा ने अपनी भतीजी के साथ अनैतिक व्यवहार करने का प्रयास किया. लेकिन भतीजी ने अपने प्रयास से इज्जत बचाते हुए मनचले चाचा को पुलिस के हवाले करवा दिया. महिला थाना प्रभारी मणी कुमारी के अनुसार सोमवार की शाम 13 वर्षीय नाबालिग अपने चाचा के साथ खलिहान से लकड़ी लाने गयी थी. इसी दौरान चाचा भुटानी दास नाबालिग को अपने साथ नदी किनारे ले जाकर छेड़खानी करने लगा.
इसका विरोध करते हुए नाबालिग चिल्लाते हुए गांव की ओर भागी और घर पहुंच कर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद परिजन व ग्रामीणों के सहयोग से भुटानी दास को पकड़ लिया गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष गांव पहुंच कर दोनों को थाना लाया. जहां नाबालिग के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










