बढ़ी पावर ग्रिड के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता

बांका : अब जिलेवासी को गरमी के मौसम में बिजली संकट से निजात मिलने की संभावना हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने जिले भर के सब स्टेशन से लेकर ग्रिड में काफी बदलाव किया है. इस दौरान कई सब स्टेशन में पूर्व से लगे कम क्षमता वाले समानों को हटा कर अधिक क्षमता […]
बांका : अब जिलेवासी को गरमी के मौसम में बिजली संकट से निजात मिलने की संभावना हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने जिले भर के सब स्टेशन से लेकर ग्रिड में काफी बदलाव किया है. इस दौरान कई सब स्टेशन में पूर्व से लगे कम क्षमता वाले समानों को हटा कर अधिक क्षमता वाले समानों को लगाया हैं. वहीं शहर स्थित ग्रिड में पहले 20-20 एम वीए का दो ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था. इस कारण ग्रिड मात्र 25 से 30 मेगा वाट ही आपूर्ति ले सकते थे. कम मेगा वाट बिजली ग्रिड को आपूर्ति होने से जिलेवासी को बिजली का संकट झेलना पड़ता था.
इसको लेकर कभी-कभी शहरी व ग्रामीण फीडर में दो-दो घंटा कर बिजली आपूर्ति दी जाती थी. इस समस्या को देखकर विभाग ने गरमी के मौसम आने से पहले ही जिले भर के प्राय: सभी जगहों पर कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य समानों को बदल कर अधिक क्षमता वाले समानों को लगाने का कार्य पूरा कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










