Banka News : अस्सी गांव में आयोजित श्री ठाकुर जी भक्ति सत्संग सम्मेलन का हुआ समापन

प्रखंड के बटसार पंचायत के अस्सी गांव में आयोजित श्री श्री 108 श्री ठाकुर जी भक्ति सत्संग सम्मेलन का समापन हो गया.
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट Banka News : प्रखंड के बटसार पंचायत के अस्सी गांव में आयोजित श्री श्री 108 श्री ठाकुर जी भक्ति सत्संग सम्मेलन का समापन हो गया. तीन दिवसीय इस सत्संग सम्मेलन में भारी संख्या में श्रद्धालु श्रोता भक्त जनों की भीड़ उमड़ी. लगातार तीन दिनों तक भंडारा भी अनवरत रूप से चलता रहा. स्थानीय ग्रामीण संजय कुमार मंडल ने बताया कि इस मौके पर दूर दराज के संत मुनि महात्मा उपस्थित हुए तथा अपने प्रवचनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. तीन दिनों तक इस मौके पर गांव में भक्ति की सरिता बहती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










