भैंसुर ने महिला को पीटा

Published at :19 Jan 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
भैंसुर ने महिला को पीटा

कटोरिया/चांदन : सूइया ओपी क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत बरगुनियां गांव में सोमवार की शाम घरेलू विवाद में भैंसूर ने एक महिला की जम कर पिटाई कर दी़ जख्मी महिला देवंती देवी (30वर्ष) पति अनिल यादव ग्राम बरगुनिया का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डा एसडी मंडल द्वारा किया गया़ घटना के संबंध में जख्मी […]

विज्ञापन

कटोरिया/चांदन : सूइया ओपी क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत बरगुनियां गांव में सोमवार की शाम घरेलू विवाद में भैंसूर ने एक महिला की जम कर पिटाई कर दी़ जख्मी महिला देवंती देवी (30वर्ष) पति अनिल यादव ग्राम बरगुनिया का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डा एसडी मंडल द्वारा किया गया़ घटना के संबंध में जख्मी देवंती देवी ने कटोरिया थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाते हुए भैंसूर कारू यादव, जेठानी देवकी देवी व उसके पुत्र प्रकाश यादव के खिलाफ लिखित आवेदन दिया़

जिसमें उसने बताया है कि एक ही आंगन में उसका भी कमरा है़ अपने कमरे को वह साफ-सुथरा रखती है़ सोमवार की दोपहर जब वह खाना खाने बैठी थी, तभी उक्त लोगों ने कमरे की ओर थूक कर गंदगी फैलायी़ मना करने पर बेरहमी से मारपीट करने लगे़ जख्मी महिला अपनी पुत्री के साथ थाना पहुंची थी़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन