भत्ता का भुगतान नहीं, पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश

भत्ता का भुगतान नहीं, पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश प्रतिनिधि, कटोरियाप्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधियों को पिछले चार सालों से लंबित भत्ता का भुगतान नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों में काफी आक्रोश का माहौल है़ शुक्रवार को भी पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर काफी हो-हंगामा मचाया़ परेशान प्रतिनिधियों ने बताया कि […]
भत्ता का भुगतान नहीं, पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश प्रतिनिधि, कटोरियाप्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधियों को पिछले चार सालों से लंबित भत्ता का भुगतान नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों में काफी आक्रोश का माहौल है़ शुक्रवार को भी पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर काफी हो-हंगामा मचाया़ परेशान प्रतिनिधियों ने बताया कि वे सभी कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं. अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही के कारण राशि उपलब्ध रहने के बावजूद बकाया भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा है़ आक्रोशित प्रतिनिधियों को समझाते हुए बीडीओ प्रेमप्रकाश ने कहा कि जल्द ही उन्हें भत्ता का भुगतान कर दिया जायेगा़ इधर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि शीघ्र उन्हें लंबित भत्ता का भुगतान नहीं हुआ, तो वे चरणबद्ध तरीका से आंदोलन करने को मजबूर होंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










