शिक्षक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 10 May 2026 8:13 PM

विज्ञापन

बौंसी थाना क्षेत्र के भीखा गांव में शिक्षक के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के भीखा गांव में शिक्षक के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव निवासी प्रकाश मंडल के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे शनिवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार किया और रविवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, भीखा गांव निवासी विनोद कुमार मंडल ने 20 मार्च 2025 को बौंसी थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि वह प्राथमिक विद्यालय मंदार विद्यापीठ तिलारू में शिक्षक हैं. घटना वाले दिन स्कूल से घर लौटने के दौरान गांव के ही रोहित मंडल, प्रकाश मंडल एवं मोहित मंडल ने उन्हें घेरकर मारपीट की थी. पीड़ित शिक्षक ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने लाठी, डंडा एवं चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था. मामले में बौंसी थाना में कांड संख्या 90/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन