Banka News : शंभुगंज में ससुराल में गहरी नींद में सो रहे दामाद पर ससुर और साले ने धारदार हथियार से किया हमला, भागलपुर रेफर
अस्पताल में इलाजरत युवक.
Banka News : बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र के जोगनी गांव में ससुराल आए दामाद पर कथित रूप से ससुर और साले ने धारदार हथियार व लोहे की सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट :
Banka News : शंभुगंज थाना क्षेत्र के जोगनी गांव में दामाद को ससुराल वालों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी शाहकुंड थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव निवासी मो मन्नू हैं. इस घटना में पीड़ित ने ससुर मो अब्दुल, साला मो दिलसाद सहित अन्य के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की हैं. जख्मी मो मन्नु ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व जोगनी के मो खलील की पुत्री जैनब खातून से शादी हुई हैं. जिसमें दो बच्चे भी हैं. पीड़ित मो मन्नु ने बताया कि पत्नी ससुराल मे न रहकर अक्सर मायका जोगनी में रहना चाहती हैं.
पत्नी व बच्चे को घर लाने के लिए ससुराल आया था युवक
Banka News : मोहर्रम के मौके पर पत्नी और बच्चों को घर किरणपुर गांव लाने के लिए ससुराल गए थे. पत्नी और ससुराल वालों ने जाने से साफ मना कर दिया. इस पर पत्नी से नोंक झोंक भी हुआ. बताया कि रात में भोजन कर ससुराल मे सो रहे थे. शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे अचानक सिर पर लोहे की सरिया से प्रहार कर दिया. जिससे मै बिस्तर से जमीन पर गिर पड़ा. शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली बहन सहित अन्य लोग दौड़कर पहुंचे. जख्मी अवस्था में युवक को सीएचसी में शंभुगंज भर्ती कराया. चिकित्सक डा सौरभ ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर दोषी पर कार्रवाई कि जायेगी. इसके दो दिन पूर्व महथुडीह गांव में ससुराल वालों ने दामाद के साथ मारपीट किया था.
ALSO READ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, शादी तुड़वाया, ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










