Banka News : पल्स पोलियो उन्मूलन को निकाली गई प्रभात फेरी, 33 हजार बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य
जागरुकता रैली में शामिल कर्मी.
Banka News : कटोरिया में 28 जून से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई. स्वास्थ्य विभाग ने प्रखंड के लगभग 33 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया है. अभियान के लिए 76 पोलियो टीम, 18 सुपरवाइजर और 6 ट्रांजिट टीमों की तैनाती की गई है. टैग:
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
Banka News : 28 जून से शुरू होकर पांच दिनों तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान प्रखंड के लगभग 33 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. घर-घर एवं बूथों पर बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 76 पोलियो टीमों, 18 सुपरवाइजरों तथा 6 ट्रांजिट टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है. पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई. आदर्श मध्य विद्यालय परिसर से शुरू हुई प्रभात फेरी को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रभात फेरी बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी.
जरूर पिलाएं पोलियो की खुराक
स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्कूली बच्चों ने लोगों को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाने के लिए जागरूक किया. इस दौरान “एक भी बच्चा छूटे नहीं, सुरक्षा चक्र टूटे नहीं” तथा “हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद, स्वस्थ बचपन की यही पहचान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को अभियान का महत्व समझाया गया. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रम में न पड़ें. अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं.
33 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
Banka News : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि 28 जून से शुरू होकर पांच दिनों तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान प्रखंड के लगभग 33 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. घर-घर एवं बूथों पर बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 76 पोलियो टीमों, 18 सुपरवाइजरों तथा 6 ट्रांजिट टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
सभी तैयारियां हुई पूरी
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे. प्रभात फेरी में हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार, चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शैलजानंद शुक्ला, डॉ. अरुणिमा, डॉ. आरफा, आदर्श मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि कुमारी, एएनएम लक्ष्मी कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी अमित कुमार, दिनेश कुमार, अजीत कुमार, देवेंद्र कुमार, राजेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल रहे. अभियान के दौरान सभी ने आमजन से सहयोग करने तथा प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का संकल्प दोहराया.
ALSO READ मुंगेर से सबौर तक ‘मरीन ड्राइव’ निर्माण की तैयारी तेज: पर्यावरण मंजूरी के लिए एजेंसी चयन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










