पंचायत चुनाव की सभी तैयारी को करें पूरी

पंचायत चुनाव की सभी तैयारी को करें पूरीफोटो : 20 बांका 10 और 11 : बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी व अन्य -आदेश-निर्देश . जिलाधिकारी ने सभी पादधिकारियों के साथ की बैठक, कहा-पंचायत चुनाव 2016 के लिए मतदाता सूची विखंड की समीक्षा प्रतिनिधि, बांकापंचायत चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए जिलाधिकारी […]
पंचायत चुनाव की सभी तैयारी को करें पूरीफोटो : 20 बांका 10 और 11 : बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी व अन्य -आदेश-निर्देश . जिलाधिकारी ने सभी पादधिकारियों के साथ की बैठक, कहा-पंचायत चुनाव 2016 के लिए मतदाता सूची विखंड की समीक्षा प्रतिनिधि, बांकापंचायत चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए जिलाधिकारी ने अभी से ही तैयारी आरंभ कर दी है. जिलाधिकारी डा निलेश देवरे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में पंचायत चुनाव से संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे. पंचायत चुनाव 2016 के लिए मतदाता सूची विखंड की पूर्व तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गयी थी. जिला पदाधिकारी डा देवरे ने उपस्थित पदाधिकारियों को आदेश दिया कि सभी तैयारी ससमय पूरा करें. मतदाता सूची का वार्ड वार विखंड प्रपत्र क में 23 नवंबर से 5 दिसंबर 2015 तक तथा सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण संबंधित कर्मियों को 8 दिसंबर को होगा. डाटा बेस की तैयारी 11 दिसंबर से 21 दिसंबर तक डाटा बेस की तैयारी एवं प्रारूप मतदाता सूची सॉफ्ट प्रति में 11 दिसंबर से 21 दिसंबर 2015 तक सभी बीडीओ तैयार करना सूनिश्चित करेंगे. मतदाता सूची में किसी भी मतदाता का नाम नहीं छूटे यह भी सूनिश्चित करेंगे.आपत्ति का निराकरण 28 दिसंबर से प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 28 दिसंबर से 18 जनवरी 2016 तक करना सूनिश्चित करेंगे. मतदाता सूची में नयी प्रवृष्टियों पर आयोग का अनुमोदन 16 जनवरी 2016 तक प्राप्त करेंगे. सभी बीडीओ को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव को भयमुक्त व सफल वातावरण में करना सुनिश्चित करेंगे. जल्द करें बैठक इसके लिए बीएलओ, पंचायत सेवक एवं वार्ड सदस्य तथा शिक्षा मित्र की बैठक करना सुनिश्चित करें. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 जनवरी 2016 तक होने की भी बात जिला पदाधिकारी के द्वारा की गयी. बैठक में उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीसीएलआर, अपर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड के प्रभारी सह वरीय उपसमाहर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










