बौंसी में शॉर्ट लगने से बैंक का काउंटर जला

बौंसी में शॉर्ट लगने से बैंक का काउंटर जलाफोटो 19 बांका 15 : बैंक में लगी आग बौंसी. गुरुवार को जब श्याम बाजार ग्रामीण बैंक का गेट कर्मियों ने खोला तो जला हुआ काउंटर देखकर सन्न रह गये. दो दिन पूर्व शार्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे कंप्यूटर का पुराना मॉनीटर एवं काउंटर जल […]
बौंसी में शॉर्ट लगने से बैंक का काउंटर जलाफोटो 19 बांका 15 : बैंक में लगी आग बौंसी. गुरुवार को जब श्याम बाजार ग्रामीण बैंक का गेट कर्मियों ने खोला तो जला हुआ काउंटर देखकर सन्न रह गये. दो दिन पूर्व शार्ट सर्किट से आग लग गयी, जिससे कंप्यूटर का पुराना मॉनीटर एवं काउंटर जल गया. इसके अलावा बैंक में रखी पुरानी फाील एवं अन्य कागजात भी जल गये. प्रबंधक दुर्गा दत्त झा ने बताया कि सोमवार को छठ पूजा को लेकर बैंक बंद था. बैंक के काउंटर के बगल में इलेक्ट्रिक के स्विच बोर्ड भी जला हुआ था, जिससे संभावना जतायी गयी. इसकी सूचना जोनल अधिकारी को दे दी गयी. हालांकि बैंक में अन्य दिनों की तरह ही कामकाज हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










