जन शिकायत को लेकर बैठक 21 को

Published at :19 Nov 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
जन शिकायत को लेकर बैठक 21 को

जन शिकायत को लेकर बैठक 21 को बांका. जन शिकायत से संबंधित लंबित परिवाद पत्रों की समीक्षा हेतु 21 नवंबर 2015 को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी. इसकी अध्यक्षता डीएम डॉ निलेश देवरे करेंगे. इसकी जानकारी जिला जन शिकायत कोषांग से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुई दी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि […]

विज्ञापन

जन शिकायत को लेकर बैठक 21 को बांका. जन शिकायत से संबंधित लंबित परिवाद पत्रों की समीक्षा हेतु 21 नवंबर 2015 को समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी. इसकी अध्यक्षता डीएम डॉ निलेश देवरे करेंगे. इसकी जानकारी जिला जन शिकायत कोषांग से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुई दी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रेषित परिवाद पत्रों को निष्पादन ससमय नहीं किये जाने से लंबित मामले की संख्या में दिनों दिन वृद्धि होते जा रही है. मामले की निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी विशेष अभिरूचि नहीं ले रहे है. परिवाद पत्रों के त्वरित निष्पादन के लिए कई बार स्मारित भी किया गया लेकिन इस पर किसी भी विभाग ने दिलचस्पी नहीं दिखायी. लंबित मामलों के निष्पादन के लिए समीक्षा बैठक आहूत की गयी है. बैठक में संबंधित लंबित परिवाद पत्रों का प्रतिवेदन एवं निष्पादन किये जाने से संबंधित पत्र साथ लेकर आने का निर्देश दिया गया है. —————–मनायी गयी इंदिरा गांधी की जयंती बांका. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 98 वीं जयंती मनायी गयी. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद यादव ने की. श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्व गांधी महान नेत्री थी. जिसका सपना सुंदर भारत बनाने का था. वहीं प्रवक्ता निकेश कुमार ने कहा कि स्व गांधी प्रथम महिला प्रधानमंत्री थी. स्व गांधी देश की नहीं विश्व पटल की अद्वितीय प्रतिमा की असाधारण व्यक्तिव थी. जो भी निर्णय इनके द्वारा लिया जाता था उस पर अटल रहती थी. इस मौके पर सभी कांग्रेसी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर महेश मिश्र, जागेश्वर पासवान, नरेश झा, अजय कुमार सिंह, अजय चक्रवर्ती, पृथ्वी राज चक्रवर्ती, आजम सईद, अमरेंद्र झा, मुन्ना, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र झा, अनिल झा, मनीष घोष, सुबोध मिश्र, राघव सिंह, भवेश झा, उमाशंकर दास, अमित कुमार सिन्हा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. ——————–विधायक पहुंचे समर्थकों के बीच फोटो : 19 बांका 32 : समर्थकों के बीच प्रसाद ग्रहण करते विधायक राम नारायण मंडल बांका. बांका विधायक राम नारायण मंडल छठ के बाद प्रसाद ग्रहण करने के लिए अपने समर्थकों के बीच पहुंचे. उन्होंने कहा कि अब तक सरकार का गठन नहीं हुआ है और पूरे बिहार में अपराध बढ़ गया है. कई स्थानों पर हत्या, लूट, अपहरण जैसी घटनाएं होने लगी हैं. पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं. मौके पर अजय दास, मुकेश सिन्हा, केदार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन