पति व सास ने महिला को पीट कर किया बेहोश

Published at :19 Nov 2015 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
पति व सास ने महिला को पीट कर किया बेहोश

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत पटवारा गांव में दहेज लोभी पति व सास द्वारा विवाहिता की बेरहमी से पिटायी करने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना के संबंध में पीड़िता ने गुरुवार की सुबह पिता, मौसा व भाई के साथ थाना पहुंच कर आपबीती सुनाई. पीड़िता ने थानाध्यक्ष से न्याय […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत पटवारा गांव में दहेज लोभी पति व सास द्वारा विवाहिता की बेरहमी से पिटायी करने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना के संबंध में पीड़िता ने गुरुवार की सुबह पिता, मौसा व भाई के साथ थाना पहुंच कर आपबीती सुनाई.

पीड़िता ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाते हुए लिखित आवेदन भी दिया है़ जानकारी के अनुसार बभनदेवा गांव के गणेश महतो की पुत्री खुशबू देवी (20 वर्ष) की शादी तीन वर्ष पूर्व पटवारा गांव के स्व बद्दू मंडल के पुत्र कमल किशोर मंडल के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति द्वारा खुशबू को पसंद नहीं किये जाने एवं दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते हुए बार-बार प्रताड़ित किया जाता रहा़ कई बार मारपीट भी की गयी,

लेकिन मायके के लोग समझा-बुझा कर मामले को शांत कर देते थे़ पीड़िता खुशबू देवी ने बताया कि 18 नवंबर बुधवार की शाम वह शौच के लिए नदी की ओर गयी थी़ तभी वहां पीछे से पति पहुंचे और बेरहमी से मारपीट करने लगे़ इसके बाद घर ले गये़, जहां पति के साथ-साथ सास मेरखी देवी ने भी पिटाई की़ रात में उसे पुन: झाड़ी की ओर ले जाकर पीटते-पीटते बेहोश कर दिया़ कई घंटों बाद जब पीड़िता को होश आया,

तो उसने खुद को सुनसान खेत में पाया़ किसी तरह वह बगल के गांव नारायणचक पहुंची, जहां उसका नानी घर भी है़ वहीं से परिजनों को घटना की जानकारी दी़ इसके बाद पिता गणेश महतो, मौसा दिलीप चौधरी व भाई बबलू महतो के संग थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाते हुए लिखित आवेदन भी दिया़ थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद शीघ्र दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन